---Advertisement---

पीएनबी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025

By: prabhatchingari

On: Friday, March 7, 2025 5:45 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून-  एक समावेशी और विविधतापूर्ण कामकाज के वातावरण को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करते  हुए, सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने, दिल्ली के द्वारका स्थित अपने कॉर्पोरेट कार्यालय और देश भर की अपनी सभी शाखाओं में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। वैश्विक थीम ‘एक्सेलरेट एक्शन’ को अपनाते हुए, इस कार्यक्रम में वित्तीय समावेशन, नेतृत्व विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे पहलों के माध्यम से सभी स्तरों पर महिलाओं को सशक्त बनाने में बैंक के निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डाला गया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय एथलीट और मैराथन आइकन डॉ. सुनीता गोदरा की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनकी प्रेरणादायक यात्रा ने सभी उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य किया | उनकी उपस्थिति ने लचीलापन, दृढ़ता और बाधाओं को तोड़ने की शक्ति के महत्व को सुदृढ़ किया।

इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए , पीएनबी के एमडी एवं सीईओ, श्री अशोक चंद्र ने कहा: “जैसे-जैसे भारत एक अधिक समतामूलक और समावेशी भविष्य की ओर बढ़ रहा है, पीएनबी महिलाओं के सशक्तिकरण को गति देने में एक समर्पित भागीदार बना हुआ है – क्योंकि जब महिलाएं फलती-फूलती हैं, तो राष्ट्र समृद्ध होता है। महिलाओं को सशक्त बनाना न केवल एक जिम्मेदारी है बल्कि सामाजिक प्रगति के लिए आवश्यक भी है। हम बाधाओं को तोड़ने और महिलाओं के नेतृत्व, वित्तीय स्वतंत्रता और सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देने वाली पहलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने महिला कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की भी घोषणा की और पीएनबी से अपनत्व  की उनकी प्रबल भावना के प्रति उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बैंक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महिलाओं को प्रगति में एक केंद्रीय शक्ति के रूप में स्थापित करने के उनके आत्मविश्वास को मजबूत करता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि महिलाओं का समर्थन न केवल कार्यस्थलों को बदलता है बल्कि व्यापक स्तर पर समाज के लिए नए मानक भी स्थापित करता है।

लैंगिक समानता और आर्थिक सशक्तिकरण में दृढ़ विश्वास के साथ, पीएनबी खास तौर पर महिला उद्यमियों के अनुरूप बनाए गए वित्तीय समाधानों और डिजिटल नवाचारों के माध्यम से निरंतर समर्थन कर रहा है। उदाहरण के लिए, पीएनबी वन बिज़ ऐप महिला नेतृत्व वाली एसएमई के लिए एक गेम-चेंजर के रूप में उभरा है, जो व्यवसाय संचालन को सरल बनाने वाले सहज ई-बैंकिंग समाधान प्रदान करता है। ऐसी ही एक सफलता की कहानी जयपुर में निर्माण सामग्री के व्यापार से जुड़ी मंजू सिंह की है। पीएनबी वन बिज़ ऐप के साथ, उन्होंने भुगतान को सुव्यवस्थित किया, अपने खातों का प्रबंधन डिजिटल रूप से किया और संचालन का विस्तार करने के लिए समय पर ऋण प्राप्त किया।  

पीएनबी महिलाओं की अद्वितीय वित्तीय आवश्यकताओं की भी पहचान करते हुए उनके अनुरूप धन प्रबंधन समाधान प्रदान करता है। बचत योजनाओं से लेकर सेवानिवृत्ति की रणनीतियों तक, इसका महिला बचत खाता  और निवेश योजनाएँ बचत और विकास के लिए अनुकूलित अवसर प्रदान करती हैं, जो महिलाओं को उनकी वित्तीय यात्रा में सशक्त बनाती हैं।

सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अंतर्गत पीएनबी ने समावेशी विकास के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए, महिलाओं और हाशिए पर स्थित समुदायों का समर्थन करने के लिए कई एनजीओ के साथ

भी भागीदारी की है। उनमें से कुछ में शामिल हैं, द न्यू लर्निंग हाइट्स  (ऑटिज़्म, एडीएचडी, सेरेब्रल पाल्सी, लर्निंग डिसेबिलिटी और अन्य विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को समर्पित एक विशेष स्कूल और उपचार केंद्र, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विशिष्ट देखभाल तक पहुंच सुनिश्चित करता है), उत्तम जय राम फाउंडेशन (एक संस्था जो स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम प्रदान करके हाशिए पर स्थित समुदायों का उत्थान करता है), और वेल-बीइंग शिक्षा फाउंडेशन (एक संगठन जो बच्चों के लिए वित्तीय अवधारणाओं को सरल बनाने, वित्तीय रूप से साक्षर भविष्य की पीढ़ी के निर्माण के लिए प्रारंभिक वित्तीय शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है)।

ये पहल पीएनबी की इस प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करता हैं कि महिलाओं को दीर्घकालिक सुरक्षा, विकास और सफलता के लिए सर्वोत्तम वित्तीय साधनों तक पहुंच मिले। निरंतर पहलों, साझेदारियों और नेतृत्व विकास कार्यक्रमों के माध्यम से, पीएनबी महिला सशक्तिकरण के लिए सार्थक बदलाव लाने में सबसे आगे है।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment