Prabhat Chingari
उत्तराखंड

कर्णप्रयाग में अस्पताल व नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम गौचर में हुआ संपन्न

*कर्णप्रयाग तहसील के पाडूली ग्राम में बनने वाले अस्पताल व नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम गौचर में हुआ संपन्न*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
गुरुवार को कर्णप्रयाग तहसील के तहत नगरपालिका क्षेत्र गौचर के मेला मैदान में केदारनाथ ट्रस्ट द्वारा पाडूली ग्राम में बनने वाले अस्पताल व नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन और शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित कैलाश चन्द्र जोशी शास्त्री जी के मंत्रोच्चारण के साथ कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल नौटियाल व केदारनाथ धर्मशाला ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश लोहानी विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
श्री केदारनाथ धर्मशाला ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश लोहानी ने कहा कि यह कार्यक्रम 16 जून 2013 केदारनाथ धाम में प्रलय के समय हजारों पितृ आत्माओं की स्मृति में संपन्न हो रहा है। जिसके लिये कर्णप्रयाग तहसील के पाडूली गांव में 100 बिस्तरों के मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज के लिये गांववासियों द्वारा अपनी पैतृक भूमि पितृ प्रसाद के रूप में ट्रस्ट के नाम पंजीकृत की है।
इस मौके पर अस्पताल व नर्सिंग कॉलेज के लिऐ भूमि दान करने वाले पाडूली गांव के भूमि दाताओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका गौचर की निवर्तमान अध्यक्ष अंजू बिष्ट सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

पीटर इंग्लैंड के ‘द बॉलीवुड वेडिंग’ कलेक्शन को फेमस इंडियन डायरेक्टर करण जौहर ने किया लॉन्च

prabhatchingari

उत्तराखण्ड में यूसीसी लागू करने के लिए नियमावली और क्रियान्वयन समिति ने सीएम धामी को सौंपा ड्राफ्ट,

prabhatchingari

स्वामी विवेकानंद शिक्षा पुरस्कार 2024 में उत्तराखंड के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

prabhatchingari

शिवरात्रि पर बड़ा ऐलान: 22 अप्रैल से शुरू होंगे बाबा केदार के दर्शन

cradmin

ग्राफ ए-थॉन का दूसरा दिन तकनीक जिंदगी संवारने की कोशिशों में जुटे युवा

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के निर्देश

cradmin

Leave a Comment