Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीय

आयुष्मान भारत योजना में बड़ा बदलाव, हटाई गई कई बीमारियां

देहरादून,आयुष्मान योजना भारत सरकार की देश के नागरिकों के लिए शुरू की गई योजनाओं में से एक है। देश-दुनिया में बढ़ती बीमारियों को देखते हुए जनता के लिए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की थी। इस योजना के माध्यम से, सरकार ने स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में नागरिकों को जागरूक करने का संकल्प किया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवार से आने वाले लोग इसका लाभ ले सकते हैं। लेकिन हाल ही में इस योजना के अंतर्गत आने वाले बिमारियों की लिस्ट में बदलाव किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है आयुष्मान भारत योजना?, योजना में किन बीमारियों का होता है इलाज ? क्या है योजना के लिए पात्रता ? आदि।
क्या है आयुष्मान भारत योजना ?
साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत केंद्र सरकार की तरफ से की गई थी। जिसकी मदद से जरूरतमंदों और गरीब लोगों की मदद की जाती है। इस योजना के धारकों में अब बच्चों से लेकर बड़ों तक को शामिल किया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत इसमें रजिस्टर्ड सभी जरूरतमंदों को 5 लाख रुपए तक का हैल्थ इंश्योरेंस दिया जाता है। जिसका इस्तेमाल वह सभी राज्यों के सूचीबद्ध अस्पतालों में कर सकते हैं।

इन बीमारियों को नहीं किया गया लिस्ट में शामिल
आयुष्मान भारत योजना में कुल 1760 बीमारियों का इलाज होता है। जिमें अब सरकार ने 196 बीमारियों को
प्राइवेट अस्पताल में होने वाले ट्रीटमेंट से हटा दिया है।सरकार नेमलेरिया,मोतियाबिंद, सर्जिकल डिलीवरी,नसबंदी और गैंग्रीन जैसे लगभग 196 बीमारी को हटा दिया। सरकार के तरफ से किए गए इस फैसले का लोगों पर असर पड़ा है। दरअसल, पहले कई लाभार्थी इन बीमारियों का इलाज करवाने के लिए सरकारी अस्पताल
की जगह प्राइवटे अस्पताल जाया करते थे। क्योंकि प्राइवेट अस्पताल में सरकारी अस्पताल की तुलना में
सुविधाएं बेहतर होती है। लेकिन अब सरकार ने प्राइवटे
अस्पतालों की लिस्ट से इन 196 बीमारियों को हटादियाहै। बेशक सरकार ने इन बीमारियों को प्राइवेट अस्पताल
से हटा दिया है, लेकिन अभी भी इन बीमारियों के इलाजके लिए आप सरकारी अस्पतालों में जा सकते हैं।
कैसे करें आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन ?

0 1: आपको आधिकारिक वेसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होगा.

0 2 : यहां ABHA रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और प्रक्रिया पूरी करने के लिए आधार कार्ड नंबर दर्ज करें.

0 3 : अपना ओटीपी दर्ज करें.

0 4 : अब, अपना नाम, आय और पैन कार्ड नंबर के साथ अपनी सामान्य जानकारी दर्ज करें.

0 5 : अधिकारियों से मंजूरी की प्रतीक्षा करें, उसके बाद आयुष्मान
इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करें।

Related posts

होली के त्यौहार को देखते हुए यात्रियों के लिए ट्रेनों का अतिरिक्त संचालन शुरू

prabhatchingari

सभ्यता फाउंडेशन ने `एडाप्ट ए हेरिटेज 2.0’ पहल के तहत भारत के चार ऐतिहासिक स्मारकों का जिम्मा लिया

prabhatchingari

एमार इंडिया ने कौशल विकास कार्यक्रम ‘‘श्रम’’ से किया निर्माण कर्मियों को सशक्‍त…….

prabhatchingari

भारी बारिश से प्रभावित लोगों को मोरारी बापू ने 11 लाख की आर्थिक मदद दी

prabhatchingari

हेवल्स इंडिया के उत्पादों की रेंज ने लोगों को किया आकर्षित

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में एजुकेशन एक्सपो

prabhatchingari

Leave a Comment