Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

दून पुलिस का बड़ा खुलासा: वाहन चोरी की दो वारदातों का पर्दाफाश, एक शातिर चोर गिरफ्तार

 

देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की प्रभावी रणनीति एवं सतर्क निर्देशन में दून पुलिस ने वाहन चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई दो स्कूटी बरामद की गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 को वादिनी शीतल शर्मा पुत्री निवास शर्मा, निवासी अनुपम विहार, इंजीनियर्स एन्क्लेव, पटेलनगर, देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर में एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी स्कूटी संख्या UK07DA7413 चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई। इस संबंध में कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-724/2025, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 09 जनवरी 2026 को वादी आरिश सिद्दकी पुत्र जावेश सिद्दकी, निवासी नहटौर, बिजनौर (उ.प्र.) द्वारा पटेलनगर क्षेत्र से उनकी स्कूटी संख्या UP20AU1306 चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0-11/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियोगों के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर को दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर दिनांक 09 जनवरी 2026 को अभियुक्त कन्हैया पुत्र अमर सिंह, निवासी ब्रह्मपुरी, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र 25 वर्ष को फल मंडी निरंजनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों चोरी की गई स्कूटी संख्या UK07DA7413 एवं UP20AU1306 बरामद कर लीं।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ही उसने वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। अभियुक्त चोरी की गई स्कूटीयों को बाहरी राज्यों में ले जाकर बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:,कन्हैया पुत्र अमर सिंह,निवासी – ब्रह्मपुरी, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र – 25 वर्ष

बरामदगी का विवरण:स्कूटी संख्या – UK07DA7413 (एक्टिवा) स्कूटी संख्या – UP20AU1306 (एक्टिवा)

दून पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है।

Related posts

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा दिव्यांग प्रतिभा सम्मान समारोह में दिव्यांजनो को किया सम्मानित

prabhatchingari

उत्तराखंड में बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

cradmin

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने स्पोर्ट्स अचीवर्स को करवाई चाॅपर की सैर

prabhatchingari

पंप स्टोरेज परियोजनाएं: भारत के नवीकरणीय भविष्य को ऊर्जा प्रदान करना” विषय पर स्कोप कॉम्प्लेक्स में विचार-विमर्श सत्र आयोजित

prabhatchingari

केवल शब्दों से नहीं होता प्रभावी संवाद …

cradmin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने दल में मचे घमासान को संभालने में नाकाम , कांग्रेस पर लगा रहे अनर्गल आरोप -गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

Leave a Comment