देहरादून,
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) द्वारा विद्यार्थियों में गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज, हरियावाला (देहरादून) में किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की मार्गदर्शक शिक्षिका नर्गिस इरफान एवं प्रधानाचार्य जगन्नाथ ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए BIS की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में Resource Person अंजलि भट्ट ने BIS से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं और भारतीय मानकों की उपयोगिता को रेखांकित किया।
मुख्य वक्ता प्रदीप नौटियाल ने BIS की भूमिका, ISI मार्क की अनिवार्यता तथा उत्पादों की गुणवत्ता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कल्पना, राजेश नेगी, गौतम स्वर्णकार एवं वीरेंद्र मेहरा ने भी विद्यार्थियों को मानकीकरण व गुणवत्ता से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
क्विज़ प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी मनवाल, द्वितीय स्थान संजना रांगड़ एवं तृतीय स्थान सोनाक्षी सिंह ने प्राप्त किया।कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीदेव सुमन जयंती के अवसर पर BIS द्वारा पौधारोपण भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और अतिथियों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शैक्षणिक दृष्टि से उपयोगी एवं सामाजिक-सांस्कृतिक रूप से प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
