Prabhat Chingari
Uncategorized

बस्तियों के मालिकाना हक को लेकर भाजपा ने जनता के साथ किया विश्वासघात :- रविंद्र सिंह आनंद..…

*बस्तियों के मालिकाना हक को लेकर भाजपा ने जनता के साथ किया विश्वासघात :- रविंद्र सिंह आनंद*।

*जनता और मेरे सब्र का इम्तिहान ना ले भाजपा सरकार :- रविंद्र ।*

देहरादून । आज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं आप नेता ने एक बयान जारी कर बस्तियों के नियमितीकरण को लेकर भाजपा पर जनता के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया ।

उन्होंने कहा कि 5 साल पूर्व नगर निगम चुनाव से ठीक पहले भाजपा सरकार ने जनता के साथ यह वादा किया था कि वह उनके आशियाने उजाड़ने नहीं देंगी और सबको मालिकाना हक मिलेगा, लेकिन वोट लेने के बाद भाजपा अपने वादे से पूरी तरह मुकर गई और पल्ला झाड़ते हुए अपनी नाकामी का ठीकरा कोर्ट पर फोड़ दिया ।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी सच में जुमला पार्टी है इसलिए जनता को आए दिन नए-नए जुमले देती रहती है लेकिन जब जनता को कुछ देने की बारी आती है तो खुद कुछ ना करते हुए मामले में हिलाहवाली करती है उन्होंने निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि गामा ने उस वक्त जनता का वोट लूटने के लिए जनता से झूठे वादे किए एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी जनता को गुमराह किया एवं उसके साथ विश्वास घात किया है ।

उन्होंने कहा यह बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा बन चुका है कि पहले झूठे वादे कर कर जनता से वोट ले लो और बाद में विश्वास घात करो उन्होंने कहा कि किसी का आशियाना उजाड़ना किसी भी तरीके से ठीक नहीं है ।

अंत में उन्होंने कहा अब समय आ गया है जब जनता की आंखें खुल रही हैं और आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा ।

Related posts

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका कर्णप्रयाग के सिमली दुग्ध डेयरी मे आयोजित हुआ कार्यक्रम

prabhatchingari

प्रतिस्पर्धी युद्धक्षेत्रों में प्रभावी ढंग से काम करने के लिए स्पेस, साइबर और आईटी क्षेत्र जैसी तकनीकी प्रगति के बीच युद्ध की तेजी से बदलती प्रकृति तकनीकी दक्षताओं को बढ़ाने की जरूरत है… ले.ज.एमवी सुचेंद्र कुमार

prabhatchingari

असम के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते कृषि मंत्री गणेश जोशी*

prabhatchingari

अपर जिलाधिकारी चमोली डॉ अभिषेक त्रिपाठी के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नत एवं स्थानांतरण होने पर दी गई विदाई

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में मनोविज्ञान पर मंथन…

cradmin

मेजर जनरल यशपाल सिंह अहलावत ने द पेस्टल वीड स्कूल में 33वें इंडक्शन सेरेमनी और वार्षिक पुरस्कार वितरण की शोभा बढ़ाई

prabhatchingari

Leave a Comment