Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयराजनीती

सूरत से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध ,लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की पहली जीत

देहरादून:-पूरे देश भर में चुनाव का मौसम चल रहा है. पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है और मौसम के साथ साथ चुनावी पारा भी चढ़ गया है. गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर चले लंबे ड्रामे के बाद BJP कैंडिडेट मुकेश दलाल ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है. रविवार को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी और उनके डमी कैंडिडेट का नामांकन रद्द हो गया था.
कांग्रेस नेता का पर्चा रद्द होने के बाद बाकी बचे सभी सात उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है. उम्मीद की जा रही थी कि BSP के उम्मीदवार प्यारेलाल भारतीय अपना पर्चा वापस नहीं लेंगे लेकिन आज उन्होंने भी मुकेश दलाल के सामने सरेंडर कर दिया है.
DM करेंगे अधिकारिक घोषणा,2024 लोकसभी चुनाव में BJP की ये पहली कामयाबी है. सामने खड़े होने जा रहे उम्मीवारों के पर्चा वापस लेने के बाद मुकेश दलाल इस लोकसभी चुनाव के पहले निर्विरोध जीतने वाले सांसद बन गए हैं. DM की घोषणा के बाद भाजपा के पाले में चुनाव परिणामों से पहले ही एक सीट आ जाएगी.
कौन हैं मुकेश दलाल?
मुकेश दलाल गुजरात के सूरत BJP के महासचिव हैं. निर्विरोध जीत दर्ज करने वाले मुकेश दलाल मोढ वणिक समुदाय से आते हैं और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष CR पाटिल के करीबी माने जाते हैं. वे हाल ही में SDCA कमेटी के मेंबर भी हैं. इसके अलावा मुकेश सूरत नगर निगम (SMC) के पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष भी रहे हैं. मुकेश दलाल ने लंबे समय तक प्रदेश स्तर पर काम कर चुके हैं. इसके अलावा दलाल सूरत में अच्छी पकड़ रखते हैं वे वहां से 3 बार पार्षद और 5 बार स्थाय समिति के अध्यक्ष रहे हैं.
तीसरे चरण में होना था मतदान,बता दें कि गुजरात की 26 लोक सभी सीटों पर तीसरे चरण में मतदान होने हैं. 7 मई को जनता के मत डालने से पहले ही BJP ने गुजरात से एक सीट अपने नाम कर ली है

Related posts

ग्राफिक एरा में अंतर्राष्ट्रीय एफडीपी शुरू

prabhatchingari

उत्तराखंड युवा विधानसभा का हुआ समापन: विधायक आशा नौटियाल उपस्थित

prabhatchingari

चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की 11 भाषाओं में हेल्थ एडवाइजरी, 50 जगह होगी यात्रियों की स्वास्थ्य जांच

prabhatchingari

टीएचडीसी व महाराष्ट्र सरकार के बीच 6,790 मेगावाट पंप स्टोरेज परियोजनाओं के विकास के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

prabhatchingari

बौद्ध धर्म व सामाजिक सहभागिता वअंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भी शामिल होने :पूर्व राष्ट्रपति पहुंचे देहरादून

prabhatchingari

कैंसर की गाठों की रोबोटिक रेडियो सर्जरी के इलाज को आसान और सस्‍ता बनाने वाली नई तकनीक होगी मददगार

prabhatchingari

Leave a Comment