Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

चुनावी कार्यक्रम के दौरान बीजेपी प्रत्याशी को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती।

देहरादून/हरिद्वार,उत्तराखंड निकाय चुनाव के मतदान को कुछ ही दिन बचे हैं इसी बीच धर्मनगरी हरिद्वार के नगर निगम वार्ड नंबर 4 से बीजेपी प्रत्याशी अनिरुद्ध भाटी को एक कार्यक्रम के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ गया। वह मंच पर मौजूद थे, तभी अचानक गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें भूमानंद हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। स्थिति अब स्थिर, उपचार जारी डॉक्टरों के अनुसार, अनिरुद्ध भाटी की एक हार्ट की नली में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज पाया गया, जिसे स्टेंट लगाकर ठीक कर दिया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है, और वह खतरे से बाहर हैं। अस्पताल में पार्टी के कई नेता और समर्थक उनकी कुशलक्षेम पूछने पहुंचे हैं।निकाय चुनाव का माहौल गरम उत्तराखंड में 23 जनवरी को निकाय चुनाव होने वाले हैं, और 25 जनवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रचार के बीच बीजेपी प्रत्याशी की तबीयत बिगड़ने की घटना चर्चा का विषय बन गई है।
फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। पार्टी और समर्थक उनकी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Related posts

डीएम सोनिका के निर्देशन में दून को हराभरा बनाने की पहल होगी शुरू

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के निर्देश

cradmin

भारत के एवीजीसी इकोसिस्‍टम ने अपने स्‍तर को बेहतर बनाया: विंज़ो ने भारतीय टेक्‍नोलॉजी और संस्‍कृति को वैश्विक मुकाम पर पहुँचाया

prabhatchingari

खाई में गिर गई कार, तीन पर्यटकों की मौत, तीन गंभीर घायल

prabhatchingari

अधूरी डायरी, पूरा इश्क़” का भव्य लोकार्पण

cradmin

कौड़ियाला के पास श्रद्धालुओं की बस पलटी, SDRF,ने त्वरित प्राथमिक उपचार, सभी यात्री सुरक्षित….

prabhatchingari

Leave a Comment