Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

भाजपा महानगर टिहरी लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन को भव्य व ऐतिहासिक बनाने में जुटी: अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल..

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में किसान मोर्चा महानगर के सभी प्रकोष्ठ एवं निवर्तमान पार्षद गणों की एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में 26 मार्च को होने वाले टिहरी लोकसभा की प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नामांकन पर विशेष रूप से चर्चा की गई ।नामांकन को भव्य एवं दिव्य स्वरुप देने के लिए सुझाव भी लिए गए। महानगर अध्यक्ष ने सभी से अनुरोध किया कि 26 तारीख को होने वाले नामांकन प्रक्रिया को महानगर देहरादून की ओर से ऐतिहासिक कार्यक्रम करेगे ।महानगर के कार्यकर्ता लोकतंत्र के इस पावन पर्व के उपलक्ष में बहुत ही उत्साहित हैं एवं जोश और ऊर्जा के साथ हजारों की संख्या में शामिल होंगे।
बैठक में टिहरी लोकसभा के प्रभारी विनय रोहिल्ला, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ,युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, सीता राम भट्ट, सुरेंद्र राणा, संदीप मुखर्जी, उमा नरेश तिवारी, आचार्य विपिन जोशी एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के संयोजक ,महानगर के पार्टी के समस्त निवर्तमान पार्षद गणों ने उपस्थित होकर नामांकन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related posts

उत्तराखंड में 12 घंटे की नॉलेज मैराथन पहला ऐतिहासिक आयोजन

cradmin

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की विधान सभा क्षेत्र डोईवाला के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बालावाला स्थित पोलिंग बूथ का किया स्थलीय निरीक्षण….

prabhatchingari

सूर्यकांत धस्माना ने दून अस्पताल का किया दौरा, अस्पताल के बर्न वार्ड के प्रभारी सर्जन व मरीजों से मिले

prabhatchingari

भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति का वार्षिक स्थापना महोत्सव एवं विश्व शांति शतचंडी महायज्ञ

prabhatchingari

देवभूमि की विरासत को भव्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

cradmin

राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा

cradmin

Leave a Comment