Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आएंगे उत्तराखंड, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन पूरी तरह से तैयार है, और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह बना हुआ है। इस दौरान वह एम्स ऋषिकेश के पांचवें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे और नवदीक्षित डॉक्टरों को डिग्री प्रदान करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जेपी नड्डा उत्तराखंड आगमन पर एम्स ऋषिकेश में आयोजित पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत कर उनके दौरे का प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह अवसर राज्य के लिए गर्व का विषय है, जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री स्वयं चिकित्सा शिक्षा के इस महत्वपूर्ण समारोह में सम्मिलित हो रहे हैं।महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी कि जेपी नड्डा को उद्योग से संबंधित संसदीय समिति के अध्ययन दौरे में शामिल होने की अनुमति दी गई है, जिसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया। इस दौरे के अंतर्गत वह असम, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु के विभिन्न क्षेत्रों का प्रवास करेंगे।

Related posts

शहरी विकास सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने किया बमोथ गांव में प्रस्तावित वेलनेस सिटी स्थल का निरीक्षण

prabhatchingari

महाराज कहलाने लायक नहीं सतपाल महाराज -गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

धामी सरकार हर चुनाव से भाग रही है: सूर्यकांत धस्माना

prabhatchingari

टीएचडीसीआईएल को उत्तराखंड में अग्रणी सीएसआर पहल के लिए हेल्थकेयर इनोवेशन अवार्ड- 2025 से सम्मानित किया गया

prabhatchingari

बड़े बकायदारों की गर्दन तक पहुँचे जिला प्रशासन के हाथ तीन संपत्तियाँ कुर्क, लाखों की वसूली की कार्रवाई

cradmin

उत्तराखण्ड डेवेलॉपर्स 2024 द्वारा आयोजित सोशियल डेवेलॉपमेन्ट कॉन्क्लेव को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।*

prabhatchingari

Leave a Comment