Prabhat Chingari
राजनीती

भाजपा प्रदेश चुनाव मीडिया सेंटर का उद्धाटन, चुनाव नामांकन तिथि भी घोषित

देहरादून। भाजपा ने आज प्रदेश चुनाव मीडिया सेंटर शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश बंसल तथा महामंत्री संगठन अजय कुमार की मौजूदगी भाजपा ने आज से प्रदेश चुनाव मीडिया सेंटर की विधिवत शुरुआत हुई। सीएम धामी ने कहा कि चुनाव वातावरण से साफ है कि देश मे तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। आम लोगों मे 400, 370, 375 पार की चर्चा हो रही है । वही, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सीएम की उपस्थिति में होने वाली प्रत्याशी नामांकन तारीखों ऐलान करते हुए हरिद्वार से पहले ऑनलाइन नामांकन की जानकारी साझा की
उत्तराखण्ड भाजपा अपने लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च कराएगी। सभी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मौजूद रहेंगे। मंगलवार को नामांकन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय नेताओ की भी मौजूदगी हो सकती है। कार्यक्रम अनुसार 22 मार्च को अल्मोड़ा, 23 मार्च हरिद्वार, 27 मार्च नैनीताल, 26 मार्च गढ़वाल,27 मार्च टिहरी गढ़वाल सीट पर भाजप अपने प्रत्याशियों के नामांकन कराएगी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई थी। इस दौरान नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान चुनाव प्रचार में तेजी लाने के साथ ही हर वर्ग से संपर्क के निर्देश दिए गए। बैठक में तय हुआ कि चुनाव प्रचार में प्रदेश संगठन के साथ ही बूथ और पन्ना स्तर तक समन्वय बनाने और बूथ स्तर पर छोटी छोटी बैठकों का आयोजन किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि 23 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत ऑनलाइन नामांकन करेंगे। इसके बाद एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पत्र में फ्रंट द्वारा स्पष्ट किया गया कि पीएम मोदी की विकास नीति एवं पार्टी की सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों से प्रभावित होकर वह अपना समर्थन दे रहे हैं । प्रदेश में गोरखा समुदाय से जुड़े लोगों के 4.5 लाख से 5 लाख के करीब मतदाता है। इस दौरान गोरखा फ्रंट के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य विक्रम शाही, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र गुरांग, संगठन सचिव देवी शाही, टीकू थापा, शुभवंती उपाध्याय, मधुसूदन शर्मा, बीपी शर्मा, सोना शाही प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य आदित्य कोठारी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौसुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, विधायक विनोद चमोली, खजान दास, दायित्वधारी डॉ. देवेंद्र भसीन, मधु भट्ट, कैलाश पंत सह, मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, कमलेश उनियाल, संजीव वर्मा, मानिक निधि शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक, सुनीता विद्यार्थी, कमलेश रमन, मीडिया संपर्क प्रमुख राजीव तलवार, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक अजीत नेगी समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

दिल्ली में भाजपा की जीत मोदी की गारंटी की जीत: महाराज

prabhatchingari

महानगर देहरादून में तपोवन मंडल के लाभार्थियों की कार्यशाला आयोजित

prabhatchingari

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर किया विशेष डाक टिकट का विमोचन

cradmin

उत्तराखंड: कैबिनेट विस्तार की ओर…सीएम के दिल्ली से लौटते ही सुगबुगाहट तेज

prabhatchingari

कांग्रेस के मेयर व पार्षद प्रत्याशियों ने महारैली निकाल कर दिखाई ताकत

prabhatchingari

सनातनियों को कटघरे में खड़ा करने पर भड़के, कहा माफ नहीं करेंगे सनातनी

prabhatchingari

Leave a Comment