Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

भाजपा ने नारों को यथार्थ में बदला : रेखा आर्या

ताकुला में चंपा देवी के समर्थन में जनसभा

अल्मोड़ा,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को ताकुला में भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी चंपा देवी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

सभा में रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डबल इंजन सरकार ने जनता को रसोई गैस, राशन, आवास, किसान सम्मान निधि जैसी सुविधाएं दी हैं। यदि जनता जिला पंचायत चुनाव में भी समर्थन देती है, तो विकास की रफ्तार और तेज होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादों को धरातल पर उतारा है। विकासवादी राजनीति भाजपा की पहचान बन चुकी है। उन्होंने महिलाओं से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

सभा में मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल, महामंत्री भूधर भाकुनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद चौहान, वीरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, भूपाल रावत, बालम सुयाल, संदीप भीम, प्रदीप नगरकोटी, मदन बिष्ट, सोहन कुमार, प्रकाश राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी व सम्मान समारोह का किया आयोजन……

prabhatchingari

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने 1320 मेगावाट के खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट की प्रथम यूनिट के वाणिज्यिक परिचालन तिथि (सीओडी) की घोषणा के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

prabhatchingari

देवभूमि कीर्ति सम्मान 2025 का भव्य आयोजन संपन्न

cradmin

किसानों के बच्चों को शिक्षा के लिए सुविधाएं देंगे:  डॉ घनशाला

cradmin

चयनित शिक्षकों को दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में दी जायेगी प्रथम तैनाती…

cradmin

ग्राफिक एरा में छात्रों को ग्रीन जॉब्स और सतत रोजगार से जोड़ने की पहल

cradmin

Leave a Comment