Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

निकाय चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र विकास की “गारंटी”: सीएम धामी


<

strong>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प पत्र का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने पार्टी के विकासात्मक दृष्टिकोण और आगामी पांच वर्षों के लिए निर्धारित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि यह संकल्प पत्र न केवल शहरी विकास के प्रति ट्रिपल इंजन सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है, बल्कि आने वाले पांच वर्षों के लिए भारतीय जनता पार्टी की एक ठोस और भरोसेमंद गारंटी भी है। यह संकल्प पत्र हमारे नेतृत्व और हमारी निष्ठा का प्रमाण है, जो जनता के समग्र विकास और समृद्धि की दिशा में उठाए गए प्रत्येक कदम को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।”

उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में जिन महत्वपूर्ण और दूरगामी विषयों को शामिल किया गया है, वे निश्चित रूप से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश और देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को सुधारने में मील का पत्थर साबित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, चाहे वह शहरी हो या ग्रामीण, आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है और उन्हें जीवन की उच्चतम गुणवत्ता प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा यह संकल्प पत्र न केवल विकास योजनाओं का खाका प्रस्तुत करता है, बल्कि यह भाजपा की कार्यशैली और पारदर्शिता को भी साबित करता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता सिर्फ घोषणाएं करना नहीं है, बल्कि उन घोषणाओं को वास्तविकता में बदलना है। आगामी नगर निकाय चुनावों में भाजपा के नेतृत्व में शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद्र उनियाल, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, विधायक श्रीमती सविता कपूर, बृजभूषण गैरोला, सहदेव पुंडीर, आदित्य कोठारी, कुंवर प्रणव चैंपियन, मीरा, कुलदीप कुमार समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Related posts

जेईई (मेन) 2024 सेशन 2 के परिणाम में चमके आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के होनहार

prabhatchingari

स्पिक मैके ने डॉ. नीना प्रसाद द्वारा मोहिनीअट्टम प्रदर्शन किया आयोजित

prabhatchingari

नगर भाजपा गौचर ने भाजपा प्रत्याशी के विजय के लिए भट्टनगर में सम्पर्क किया

prabhatchingari

SIMS फेस्ट 2025 में सितारों ने बिखेरा जलवा…

cradmin

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा ओरोमैंडीब्युलर लिम्ब हाइपोजेनेसिस सिंड्रोम से ग्रसित बच्चे का निशुल्क इलाज किया गया।

cradmin

टाटा मोटर्स ने ‘कस्टमर केयर महोत्सव’ का किया उद्घाटन

prabhatchingari

Leave a Comment