Prabhat Chingari
राजनीती

कलंकितों से जुड़ रहे भाजपा के तार -गरिमा मेहरा दसौनी

देहरादून

सेलाकुई से भाजपा नेता खालिद मंसूरी के गिरफ्तार होने पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने तगड़ा हमला बोला है। दसौनी ने कहा की जो व्यक्ति उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा 15000 का इनामी घोषित किया गया हो उस व्यक्ति को उत्तराखंड भाजपा ने वक्फ बोर्ड के जरिए मस्जिद का सदर बना दिया, और भाजपा के तमाम नेताओं के साथ उसकी नजदीकियां बताती है कि भाजपा कैसे अपराधियों की शरण स्थली बन चुकी है। गरिमा ने कंस करते हुए कहा कि एक और तो भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान गतिमान है और दूसरी ओर एक ही पखवाड़े में दर्जन भर से ज्यादा कलंकित अपराधियों के तार सत्ता रूढ़ दल से जुड़ना अपने आप में गंभीर है।
दसौनी ने कहा कि आज उत्तराखंड देवभूमि में भारतीय जनता पार्टी का चेहरा बेनकाब हो चुका है और उसका चाल चरित्र चेहरा सबके सामने आ चुका है। मंचों से और सार्वजनिक सभाओं से बड़ी-बड़ी बात करने वाली भाजपा किस तरह की अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को संरक्षण देती है यह अब किसी से छुपा हुआ नहीं है। हालत यह हो गई है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और नेता आज जनता को मुंह दिखाने लायक नहीं बचे हैं। दसौनी ने कहा कि आज खालिद मंसूरी की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी के पास अपने बचाव में खाने के लिए कुछ नहीं है।

Related posts

अंकिता, अग्निपथ और उत्तराखंड की अस्मिता पर केंद्रित हो चुका चुनाव : राजीव महर्षि

prabhatchingari

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने पर जस्टिस रितु बाहरी को दी बधाई*

prabhatchingari

महानगर अध्यक्ष ने महेंद्र भट्ट को दी राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर दी बधाई….

prabhatchingari

होर्डिंग यूनिपोल के संभावित कार्टेल से 300 करोड़ के खेल की जांच दबाई जा रहीः अभिनव थापर

prabhatchingari

टिहरी लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित……

prabhatchingari

मतदान प्रतिशत बढ़ने में कारगर साबित हो सकते हैं यह उपाय – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

prabhatchingari

Leave a Comment