Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

मानसून सीजन को लेकर बीकेटीसी अध्यक्ष ने जारी किए निर्देश, विश्राम गृहों में तीर्थ यात्रियों को निःशुल्क आवास की सुविधा कराई जाए उपलब्ध

मानसून सीजन में सड़क मार्ग बाधित होने पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अपने सभी विश्राम गृहों में तीर्थ यात्रियों को निशुल्क आवास की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं । उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की आपात परिस्थितियों में यात्रियों की हर संभव मदद की जाए। बीकेटीसी के केदारनाथ व बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर प्रमुख स्थानों पर विश्राम गृह स्थित हैं, जिनमें यात्रियों को न्यूनतम शुल्क में आवास की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है । अजेंद्र के कार्यकाल में इन विश्राम गृहों की व्यापक स्तर पर मरम्मत कार्य करा कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है ।
उधर, अध्यक्ष अजेंद्र के निर्देश पर केदारनाथ धाम में फँसे यात्रियों की बीकेटीसी द्वारा हर संभव मदद की जा रही है। एक संत स्वामी संविदानंद द्वारा सावन मास में बाबा केदार के विशेष पूजन के लिए लाए गए कई क्विंटल फलों को बीकेटीसी यात्रियों को बाँट रही है । इसके साथ ही जीएमवीएन के साथ मिल कर भंडारा भी संचालित किया जा रहा है ।

Related posts

सुंदरी मुंदरी हो’ के संग धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व

cradmin

बीकेटीसी ने कसी कमर, इस बार रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

cradmin

सोमवार कोअपराह्न 1:33 से रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त और भी बन रहे है शुभ योगः ज्योतिषाचार्य

prabhatchingari

उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मेला 15 जून से ,जाने के लिए 350 मैक्सी और 80 बसें लगाई, जाने किराया

prabhatchingari

जागेश्वर हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र है, इसे भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जाएगा’— मुख्यमंत्री धामी

cradmin

परमार्थ निकेतन अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव वैश्विक समुदाय को समर्पित

prabhatchingari

Leave a Comment