Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्री बदरीनाथ धाम,श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान बदरीनाथ धाम का मौसम ठंडा रहा और हल्की बारिश भी हुई।

बीकेटीसी कार्यालय सभागार में द्विवेदी ने मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन एवं आईटीबीपी अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा प्रबंधन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यात्रियों को भगवान बदरीविशाल के दर्शन सहज रूप से हो सकें, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्री हेमकुंड साहिब लोकपाल तीर्थ के कपाट खुलने के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

बीती रात क्षेत्र भ्रमण के बाद वे श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। आज प्रातः उन्होंने लोक कल्याण की कामना के साथ भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना की और माता लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किए। इस अवसर पर डिमरी पुजारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात वे यात्रा की सफलता हेतु आयोजित हवन में शामिल हुए।

इस मौके पर बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, आईटीबीपी कमांडेंट राजेश पांडेय, श्रेयांस द्विवेदी, नगर पंचायत ईओ सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, पीआरओ अजय, पीएस प्रमोद नौटियाल, और बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एलएनएस क्लब और मैक्स हॉस्पिटल ने कार्यक्रम किया आयोजित

prabhatchingari

महाराज ने डयूला में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने के दिये निर्देश…

cradmin

चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और स्वस्थ भोजन सुनिश्चित करने की पहल

prabhatchingari

चोरी के जेवर बेचकर खरीदी बाइक, गौचर बैरियर पर धरा गया शातिर

cradmin

डीएम सविन बंसल ने DSO कार्यालय में सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकानों की दबी फाईल निकाली, टैण्डर प्रक्रिया की जारी,15 जून आवेदन की अंतिम तिथि

cradmin

एयर इंडिया एक्सप्रेस की देहरादून-बेंगलुरु हवाई सेवा का शुभारंभ… 

cradmin

Leave a Comment