Prabhat Chingari
राजनीती

बसपा मजबूती के साथ लड़ेगी सभी वार्डों में चुनाव : दिग्विजय सिंह

देहरादून : बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई द्वारा जिला कार्यालय 15 गांधी रोड पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार से मदनलाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व लोकसभा प्रभारी टिहरी डा. मनीराम और रतीराम मौजूद रहे।
बैठक में नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा की गई, नगर निगम क्षेत्र को चार भागों में बांट कर जिला कमेटी के जिम्मेदार लोगों को 25 – 25 वार्डों में विधानसभा अध्यक्षों साथ लगाकर 100 वार्डों में मजबूती के साथ साथ कार्य करेंगे।

बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पार्टी संगठन को विधानसभा व बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का लगातार प्रयास जारी है, साथ ही पार्टी मजबूती के साथ नगर निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत तथा सभी 100 वार्डों में चुनाव लड़ेगी।
साथ ही अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा है कि जो भी पार्टी कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं वह अपना बायोडाटा (रिज्यूम) पार्टी कार्यालय में जमा कर दें।

बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष अब्दुल मलिक, जिला सचिव मानसिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक रावत, प्रमोद कुमार, विनोद कटारिया सहित आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन और सदन में सहयोग विपक्ष की भी जिम्मेदारी

prabhatchingari

चाय पर चर्चा,व संवाद सम्मान समारोह का आयोजन किया

prabhatchingari

दून घाटी के 15 लाख निवासियों और पर्यावरण को बचाने हेतु : सरकार को दून घाटी अधिसूचना 1989 निष्क्रिय करने का निर्णय वापिस लेना होगा : कांग्रेस

prabhatchingari

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चमोली जिले के कंसारी में सुनी लोगों की समस्या*

prabhatchingari

विधानसभा के पटल पर रखा गया अनुपूरक बजट

prabhatchingari

चमोली में पंचायत चुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन तैयार, मतदान और मतगणना आज

cradmin

Leave a Comment