Prabhat Chingari
उत्तराखंड

आपदा प्रभावित क्षेत्रों सरखेत और घंतूकासेरा का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

 

 

देहरादून,  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों सरखेत और घंतूकासेरा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

 

मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और किसी को भी कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया कि पुनर्निर्माण और राहत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द सामान्य स्थिति बहाल हो सके। कैबिनेट मंत्री ने आपदा प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार तेजी से राहत और पुनर्वास कार्य कर रही है, और जो भी सहायता आवश्यक होगी, वह शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, विनोद कैंतुरा, कविता सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related posts

गोर्खाली सुधार सभा, नेहरू ग्राम का वार्षिक अधिवेशन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न

prabhatchingari

बीच पर नहाते समय डूबे युवक का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद…

prabhatchingari

देश भर में छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाने के लिए पीएनबी ने लॉंच किया  “मासिक एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम”

prabhatchingari

उत्तराखंड के 90 हजार मतदाताओं को लेना होगा अहम फैसला

cradmin

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

cradmin

हर निर्णय ईमानदारी व साहस के साथ करें” – जस्टिस धूलिया

cradmin

Leave a Comment