Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयव्यापार

कैमिकारा ने लगाई जीत की हैट-ट्रिक : भारत की पहली प्योर केन जूस रम

देहरादून, भारत के पहले प्योर केन जूस रम निर्माता, पिकाडिली डिस्टिलरीज ने एक बार फिर भारतीय रम के लिए एक मील का पत्थर स्थापित करते हुए वैश्विक स्तर पर इतिहास रचा है। हाल ही में आयोजित रम एंड कैसाका मास्टर्स 2024 प्रतियोगिता में, कैमिकारा ने दो स्वर्ण और एक रजत के साथ एग्रीकोल एज्ड रम कैटेगरी में शीर्ष पोजिशन हासिल की है। कैमिकारा 12YO और 8YO ने स्वर्ण पदक जीते और कैमिकारा 3YO ने एक रजत पदक हासिल किया है।

द स्पिरिट्स बिजनेस की अध्यक्षता में यूके के लंदन में आयोजित रम एंड कैसाका मास्टर्स प्रतियोगिता, स्पिरिट उद्योग का एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है। यह प्रतियोगिता अपने कठिन ब्लाइंड टेस्टिंग प्रारूप के कारण महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह प्रक्रिया प्रत्येक प्रविष्टि का निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करती है। यहां अरोमा, फ्लेवर, कॉम्पलेक्सिटी और बैलेंस जैसे मानदंड के आधार मूल्यांकन किया जाता है। ये मानदंड उन खास गुणों को दर्शाते हैं जो असाधारण रम और कसाका को परिभाषित करते हैं।
इस उपलब्धि के बारे में बात करते हुए डिस्टिलरीज के संस्थापक, सिद्धार्थ शर्मा ने कहा, कि हम इस मानसिकता को तोड़ना चाहते हैं कि रम एक सस्ता ड्रिंक है। इसलिए हमने भारत की पहली प्योर केन जूस वाली रम का उत्पादन किया है, जो फ्रेश केन जूस से बनी एग्रीकोल स्टाइल है। इसका स्वाद हमारे मौसम, मिट्टी और गन्ने की याद दिलाता है। यह रम हमारी जमीन और समय का एक प्रमाण है, जो किसी भी वैश्विक उत्पाद से बिल्कुल जुदा है।

Related posts

पीएम ओली ने दिया इस्तीफा, उत्तराखंड सीमा पर अलर्ट

cradmin

न्यूगो ने भारत में पूरे किए 3 साल; देश के इलेक्ट्रिक इंटरसिटी सेगमेंट में है सबसे आगे

cradmin

जी-शॉक (G-SHOCK) ने देहरादून में अपना पहला एक्सक्लूसिव स्टोर किया लॉन्च

prabhatchingari

भाजपा का संकल्प पत्र ( घोषणा ) जारी

prabhatchingari

सब जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप (आरट्रिस्टिक) में प्रथम बार उत्तराखण्ड के सबसे अधिक जिमनास्ट प्रतिभाग करेंगे….

prabhatchingari

विद्युत क्षेत्र में कौशल विकास के नेतृत्व हेतु टीएचडीसीआईएल द्वारा पीएसएससी के साथ साझेदारी

prabhatchingari

Leave a Comment