देहरादून ,पंचांग और राशिफल आज शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जो दोपहर 02:38 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी। दिन शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जा रहा है।
पंचांग विवरण, तिथि: तृतीया (02:38 PM तक), उसके बाद चतुर्थी, पक्ष: शुक्ल पक्ष, वार: शुक्रवार, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद (08:07 PM तक) ➝ रेवती, योग: साध्य (06:23 PM तक) ➝ शुभ, करण: गर (02:38 PM तक), वणिज (01:51 AM, 21 फरवरी तक), अमांत महीना: फाल्गुन, पूर्णिमांत महीना: फाल्गुन, सूर्य व चंद्र संबंधी जानकारी, सूर्योदय: 06:55 AM, सूर्यास्त: 06:14 PM, चंद्रोदय: 08:24 AM, चन्द्रास्त: 06:14 PM, चंद्र राशि: मीन, सूर्य राशि: कुम्भ, दिशा शूल: पश्चिम
शुभ व अशुभ मुहूर्त, ब्रह्म मुहूर्त: 05:13 AM – 06:04 AM, अभिजित मुहूर्त: 12:12 PM – 12:57 PM, राहुकाल: 11:10 AM – 12:35 PM, गोधूलि मुहूर्त: 06:12 PM – 06:37 PM, आज जन्म लेने वाले बच्चों के लिए विशेष जानकारी, राशि: मीन, नक्षत्र: रात्रि 08:07 PM तक – उत्तराभाद्रपद, उसके बाद – रेवती, पाद: 08:07 PM तक – लौह पाद, उसके बाद – स्वर्ण पाद, नाम के प्रथम अक्षर: थ, झ, ञ, दे, दो, आज का दिन आध्यात्मिक उन्नति और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल है।, विशेष रूप से अभिजित मुहूर्त में महत्वपूर्ण कार्य आरंभ करना लाभकारी रहेगा।
आज का राशिफल , मेष , मेष राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने से मानसिक चिंता दूर होगी। कार्यक्षेत्र में नया अनुभव मिलेगा, जिससे आपकी पहचान मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और व्यापारियों को नए सौदे मिल सकते हैं। हालांकि अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी होगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें।
वृषभ, वृषभ राशि वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप धैर्य और समझदारी से निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धन संबंधी लेनदेन में सावधानी आवश्यक है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन , मिथुन राशि के जातकों के लिए भाग्य का साथ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी सिद्ध हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पुराने कानूनी मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दिया हुआ उधार धन वापस मिलने की संभावना है।
कर्क ,कर्क राशि वालों को धैर्य और संयम से काम लेना होगा। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ प्रॉपर्टी निवेश पर चर्चा हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बेहतर होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। कार्य के सिलसिले में छोटी यात्राएं संभव हैं।
सिंह , सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। नौकरी और व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने निवेश से लाभ संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या ,कन्या राशि वालों के लिए दिन चुनौतियों भरा हो सकता है। कार्यस्थल पर दबाव और सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक गतिविधियों में धीमापन रहेगा और खर्च बढ़ सकते हैं। हालांकि उधार दिया धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, खानपान का ध्यान रखें।
तुला ,तुला राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। कम प्रयास में बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी जो भविष्य में लाभ देगी। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। परिवार के साथ घूमने की योजना बन सकती है।
वृश्चिक , वृश्चिक राशि वालों का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम जरूरी है। गुस्से से नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। प्रेम जीवन में नए साथी की तलाश पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। शाम को धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
धनु ,धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे और आर्थिक समस्याएं कम होंगी। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। विदेश से धन लाभ संभव है। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
मकर ,मकर राशि वालों की मेहनत रंग लाएगी। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। मित्र की मदद से बड़ी डील मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें और यात्रा के योग बन सकते हैं।
कुंभ ,कुंभ राशि वालों के लिए नए संपर्क लाभकारी रहेंगे। नई डील फाइनल हो सकती है। करियर में बदलाव के संकेत मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुखद पल बिताने का अवसर मिलेगा।
मीन, मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति और पुराने कार्य से धन लाभ संभव है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। योजनाएं पूरी होंगी, हालांकि भागदौड़ अधिक रहेगी। बेरोजगार लोगों को अवसर मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
