Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

चमोली पंचायत की बैठक मंगलवार को हंगामे के साथ हुई शुरू

*चमोली जिला पंचायत की बैठक मंगलवार को हंगामे के साथ हुई शुरू*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिला पंचायत की बैठक मंगलवार को हंगामे के साथ हुई शुरू। दो माह से ठेकेदारों की पेमेंट और जिला पंचायत के कर्मचारियों को वेतन का भुगतान न होने से आक्रोशित जिला पंचायत सदस्यों ने सदन में ही धरना शुरू कर दिया।सदस्यों ने जिलाधिकारी और सीडीओ के बैठक में न पहुंचने पर भी नाराजगी जताई।
जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने भी इस पर कड़ी नाराजगी जताई। सदस्यों ने पंचायती राज विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, दोपहर में 12 बजकर 31 मिनट पर सीडीओ अभिनव शाह पहुंचे। उन्होंने बुधवार तक पेमेंट की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
वहीं, सदस्य अवतार पुंडीर ने कहा कि दो माह से जिला पंचायत के तहत निर्माण कार्यों के पेमेंट नहीं हो पाया है। जिला पंचायत में नियमित ईएमई और सहायक अभियंता की तैनाती नहीं है, जिससे जिला पंचायत के काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं। शीघ्र समस्या के समाधान की मांग उठाई।

Related posts

चमोली जिला योजना की बैठक में 7428.00 लाख की धनराशि का हुआ अनुमोदन*

prabhatchingari

Big news from Uttarakhand:हरक सिंह रावत के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी

prabhatchingari

33 वीं अखिल भारतीय डब्ल्यू. सी. कश्यप अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का पेस्टल वीड स्कूल में समापन

prabhatchingari

एसएफए चैंपियनशिप 2024: उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ी जैविक और कैरा ने ‘कोच डे’ पर टेबल टेनिस में धमाल मचाया

prabhatchingari

भारत रंग महोत्सव वैश्विक एकता को बढ़ावा देने का सफल प्रयास: महाराज

prabhatchingari

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंक हाफ मैराथन 1.0 में 800 धावकों ने लगाई दौड़

cradmin

Leave a Comment