Prabhat Chingari
अपराध

चमोली पुलिस ने पकड़ी लाखों की चरस , अभियुक्त गिरफ्तार*

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जनपद चमोली की तेजतर्रार युवा पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव(IPS) “Drugs Free Devbhoomi-2025” मिशन को बखूबी अंजाम तक पहुंचा रही हैं, अवैध नशे का कारोबार कर युवा पीढी को नशे की चुंगल में धकेलने वालों के मंसूबों को वह लगातार विफल कर रही हैं। अवैध नशे के प्रचलन पर पूर्णतः रोकथाम हेतु उनके द्वारा चमोली पुलिस को सक्रिय कर रखा है। अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुये पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष थराली की देखरेख में थाना थराली की टीम गठित करते हुए थराली व देवाल क्षेत्र में लगातार चैंकिग की गई चैकिंग के दौरान कल देवाल में इछोली गदेरे के समीप जयवीर राम पुत्र प्रेम राम ग्राम बलान पटवारी वृत जैन बिष्ट तहसील थराली जनपद चमोली उम्र 22 वर्ष के कब्जे से 1 किलो 11 ग्राम अवैध चरस जिसकी कीमत लगभग ₹ 1,00000 है बरामद की गयी।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना थराली में मु0अ0सं0 36/23 धारा 8/20 NDPS ACT तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्साहवर्धन हेतु टीम को 1500 रु0 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।
पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा बताया गया कि चमोली में अवैध नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा,नशे का काला कारोबार कर युवाओं को बर्बाद करने वालों के खिलाफ हमारी टीमें लगातार सक्रिय हैं।

Related posts

चमोली पुलिस ने 1.030 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किया*

prabhatchingari

नारी 2025 एक एकेडमिक रिपोर्ट, सवालों के घेरे में आयी राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट और सूचकांक (एनएआरआई) 2025

cradmin

आबकारी विभाग की दबिश, हर्रावाला में शराब तस्करी का भंडाफोड़

cradmin

पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान — 1100 से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन, ₹7.5 लाख का जुर्माना

cradmin

रक्षा बंधन व जन्माष्टमी से पहले FDA की सख़्ती: मिठाइयों के 13 सैंपल लिए, तीन दुकानों को नोटिस

cradmin

किराये के मकान में जिस्मफरोशी का अड्डा, दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

cradmin

Leave a Comment