Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

देहरादून मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने रविवार को सचिवालय में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सभी दलों से प्रदेश में सकुशल मतदान संपन्न कराने को लेकर अपील की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है, जिसके दृष्टिगत सभी राजनैतिक दलों की एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग भी शुरू की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि माननीय निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी दल अपने उम्मीदवारों के नामांकन सम्बन्धी प्रक्रिया, चुनावी रैली व अन्य गतिविधियों को संचालित करें।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल, श्री प्रताप शाह, स्टेट नोडल (एक्सपेंडेचर मॉनिटरिंग) श्री मनमोहन मैनाली, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तु दास समेत सभी मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़ कौथिक में लोक कलाकार दिखाएंगे उत्तराखंड की संस्कृति के रंग

cradmin

पर्यटकों के लिए खुशखबरी — जी.एम.वी.एन. होटलों में अब शीतकालीन सीजन पर 50 प्रतिशत छूट

cradmin

सीमांत नीती-माणा घाटी के मतदाता पहली बार अपने मूल गांव में करेंगे मतदान*

prabhatchingari

श्री गुरु राम राय जी महाराज का 339वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न

cradmin

उत्तराखंड भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जिम्मेदारियों में देखिये बदलाव

cradmin

असहाय; लाचार; व्यथितों के चेहरों पर मुस्कान लौटाते डीएम सविन

cradmin

Leave a Comment