Advertisement

,

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता छात्र टीम को दी शुभकामनाएं

By: prabhatchingari

On: Friday, April 18, 2025 6:02 AM

Google News
Follow Us
------

देहरादून, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक विशेष भेंट कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ज्योतिर्मठ (चमोली) के उन छात्रों की टीम को सम्मानित किया, जिन्होंने रतनगढ़ (राजस्थान) में आयोजित 35वीं राष्ट्रीय खेल कूद टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने विजेता टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक-मानसिक विकास को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य सरकार द्वारा खेल नीति बनाई गई है ताकि अधिक से अधिक छात्र खेलों की ओर आकर्षित हो सकें और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करें।

मुख्यमंत्री ने राज्य में खेल अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर जोर देते हुए बताया कि सरकार का प्रयास है कि हर जिले में आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इस अवसर पर विजेता टीम के साथ उनके अभिभावक, कोच श्री विजय कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ वेटरन खिलाड़ी श्री देवेन्द्र कांडपाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं: केशव चौहान, प्रियांशु नेगी, अनमोल, शार्दुल नेगी, सिद्धार्थ नेगी, समीर, शौर्य भट्ट, आयुष राणा, अदिति नेगी, जोया पंवार, खुशी नेगी, विभूति चौहान, दिया, और अंशिका नेगी।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment