Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम.’ मोबाइल एप का लोकार्पण

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सामुदायिक रेडियो हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. के मोबाइल एप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय शिक्षा को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाने और डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह एप शिक्षा एवं संस्कृति की आवाज़ को सुदूर क्षेत्रों तक पहुँचाने में कारगर सिद्ध होगा।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने और आत्मनिर्भरता का आधार है। इसी दृष्टि से प्रदेश के सभी 13 जनपदों में उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इससे युवा शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल भी प्राप्त कर सकेंगे और नौकरी खोजने के बजाय नौकरी देने वाले बनेंगे। यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में राज्य की अहम पहल होगी।

 

उन्होंने जानकारी दी कि देहरादून में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का प्रमुख केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, जो शिक्षा, प्रशिक्षण, शोध और डिजिटल नवाचार का हब बनेगा।

 

कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी और मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1 लाख 49 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

 

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, कुलसचिव  खेमराज भट्ट सहित विश्वविद्यालय के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

चमत्कार के नाम पर ठगी करने वाले बाबा बेनकाब

cradmin

गढ़वाली फिल्म खोलि का गणेशा का ट्रेलर लॉन्च

prabhatchingari

महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान – सीएम ने किया “हिलांस-कम-किचन आउटलेट्स” का शुभारंभ

cradmin

श्रीकंठ ट्रैक पर लापता हुए ट्रेकर को SDRF ने किया रेस्क्यू

prabhatchingari

हर घर तक हर दिन जल—डीएम ने कसी कमर

cradmin

मुख्यमंत्री से भेंट कर बीआईएस प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में मानकीकरण से जुड़ी प्रमुख पहलुओं पर की चर्चा

cradmin

Leave a Comment