Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से की भेंट — कुंभ 2027 हेतु ₹3500 करोड़ और नंदा राजजात यात्रा 2026 के लिए ₹400 करोड़ की सहायता का अनुरोध

 

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री निवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को जनपद रुद्रप्रयाग स्थित प्रसिद्ध आध्यात्मिक धाम श्री कार्तिक स्वामी मंदिर की भव्य प्रतिकृति भेंट की।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल संचालन हेतु ₹3500 करोड़ तथा नंदा राजजात यात्रा 2026 के सुचारू आयोजन के लिए ₹400 करोड़ की केंद्रीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भेंट के दौरान चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, कांवड़ यात्रा एवं नंदा राजजात यात्रा सहित कुंभ 2027 की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और जल जीवन मिशन की प्रगति तथा उपलब्धियों की भी समीक्षा की।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री से निम्न विषयों पर भी विशेष अनुरोध किए:

  • दिल्ली-मेरठ (मोदीपुरम) से हरिद्वार व ऋषिकेश तक RRTS का विस्तार।
  • नदी जोड़ो परियोजना को विशेष योजना के तहत सम्मिलित करने का आग्रह।
  • हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर एवं शारदा कॉरिडोर परियोजनाओं को CSR फंडिंग के माध्यम से वित्त पोषण कराने हेतु निर्देश देने का अनुरोध।
  • पूर्व में संस्तुत पाँच जल विद्युत परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का निवेदन।
  • नेपा फॉर्म (ऊधमसिंह नगर) में सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना के लिए केंद्रीय सहयोग की अपेक्षा।
  • ऋषिकेश और हरिद्वार के सौंदर्यीकरण हेतु HT/LT विद्युत लाइनों के भूमिगतकरणविद्युत प्रणाली के स्वचालन हेतु ₹1015.11 करोड़ की DPR को RDSS योजना के अंतर्गत स्वीकृति देने का अनुरोध।
  • चौरासी कुटिया, ऋषिकेश के संरक्षण एवं विकास हेतु प्रस्ताव को राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड की स्टैंडिंग कमेटी से शीघ्र अनुमोदन दिलाने का आग्रह।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री से उत्तराखंड के सतत विकास और धार्मिक पर्यटन को सशक्त बनाने हेतु मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा जताई। प्रधानमंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया ।

Related posts

एक वृक्ष मां के नाम” — मातृ-प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संगम

cradmin

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के 150 विद्यार्थियों ने ‘उत्तरायणी कौथिग’ में अनुभव की देवभूमि की समृद्ध संस्कृति

cradmin

गर्भवती महिला के लिये देवदूत बनी SDRF

prabhatchingari

स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए टिहरी के रवि ने छोड़ा विदेशी नौकरी के लाखों का पैकेज।

prabhatchingari

डेकोरा एक्सपो में उत्पादों की व्यापक श्रृंखला लुभा रही लोगों को

prabhatchingari

राज्य आपदा मोचन निधि से विभिन्न विभागों को करोड़ों की स्वीकृति

cradmin

Leave a Comment