Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर गांधी पार्क,में माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर गांधी पार्क, देहरादून में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री का भी स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और पद्म विभूषण श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान को जोड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें जय अनुसंधान जोड़कर नये भारत का नारा ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजानदास भी उपस्थित थे।

Related posts

माउंट ज़ायन स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

cradmin

आईएसबीटी में स्वच्छता की शुरुआत, कर्मचारियों ने लिया सफाई का संकल्प…

cradmin

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल कैंची धाम मंदिर के दौरे पर ,हल्द्वानी से लेकर नैनीताल और भवाली तक सुबह 9 बजे से रहेगा रूट डायवर्ट…एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा

prabhatchingari

यूके ट्रिपल एससी पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला — पूछा, सीबीआई जांच कहां फंसी?

cradmin

राष्ट्रीय थर्मल इंजीनियर दिवस के अवसर पर टीएचडीसीआईएल के 1320 मेगावाट के खुर्जा एसटीपीपी के स्टेशन ट्रांसफार्मर ,एक की ऐतिहासिक चार्जिंग

prabhatchingari

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में हुई गंगा संरक्षण समिति की बैठक

prabhatchingari

Leave a Comment