Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत में अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून/रानीखेत। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र, रानीखेत पहुंचकर अमर बलिदानियों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने सैनिकों एवं अग्निवीरों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा देश सेवा के प्रति उनके जज्बे की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने केंद्र में प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं, आधुनिक हथियारों एवं वीर नारियों के कल्याण से जुड़ी गतिविधियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने सैन्य अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कहा कि सैनिकों का प्रशिक्षण एवं कल्याण राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सर्वोपरि है।

कुमाऊं रेजीमेंट मुख्यालय के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने सैन्य अधिकारियों के साथ-साथ सैनिकों के परिवारजनों से भी भेंट की। सैनिकों एवं अग्निवीरों के साथ संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारतीय सेना पहले से अधिक सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनी है। आज भारतीय सेना दुश्मनों की गोलियों का जवाब गोलों से देकर देश की सीमाओं की मजबूती से रक्षा कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों तथा अमर बलिदानियों के आश्रितों के सम्मान और कल्याण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेंशन एवं आर्थिक सहायता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि वीर परिवारों को हर स्तर पर सम्मान, सुरक्षा और संबल मिल सके।

Related posts

पॉलीकिड्स देहरादून ने अपने नई शाखा गणेशपुर का शुभारंभ किया

prabhatchingari

द पेस्टल वीड स्कूल ने रोमांचक फाइनल में जीत दर्ज कर पीपीएसए अंडर 12 & 14 बॉयज़ बास्केटबॉल टूर्नामेंट जीता

prabhatchingari

31 मार्च तक लग जाए सभी राशन गोदाम में धर्म कांटे : रेखा आर्या

prabhatchingari

पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार लगी पैर में गोली…

prabhatchingari

सिटी पार्क में साइकिल ट्रैक बनकर तैयार, अब लीजिए साइक्लिंग का आनंद

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में ’तेजस्विनी’ और ’मौली’ का जोरदार स्वागत

prabhatchingari

Leave a Comment