Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से मुख्यमंत्री धामी का जोरदार स्वागत

 एसजीआरआर हैलीपैड, पथरी बाग पहुंचते ही कुलपति सहित, वरिष्ठ अधिकारियों एवम् फैकल्टी सदस्यों ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत
देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को श्री गुरु राम राय हैलीपैड, पथरी बाग पर पहुंचे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया गया। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, डीन एवम् फैकल्टी सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवम् गुलाब देकर स्वागत एवम् अभिनंदन किया।
सीएम धामी ने जैसे ही नई दिल्ली से उड़ान भरी, एसजीआरआर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमण्डल उनके स्वागत को एसजीआरआर हैलीपैड पर पहुंच गया। दोपहर 1ः18 मिनट पर हैलीकाॅप्टर के हैलीपैड पर पहंुचते ही श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ (प्रो) कुमुद सकलानी व एसजीआरआर विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट के सलाहकार डाॅ जे.पी.पचैरी ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के प्रतिनिधि के रूप में मधुसूदन सेमवाल ने सीएम धामी को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर ने माननीय मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमण्डल में शामिल सभी सदस्यों का परिचय करवाया।
इस अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज प्रबन्ध समिति से सतीश पुरोहित, नंदन सिंह गुसाईं, सुनील चैहान, एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सभी डीन एवम् फैकल्टी सदस्य शामिल रहे।

Related posts

भक्ति के लिए पहले अहंकार का त्याग जरूरी – स्वामी रसिक महाराज

cradmin

जी. आर. डी. के 26 छात्र-छात्राओं की लगी सरकारी नौकरी ! अभिभावक होंगे सम्मानित

prabhatchingari

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट, प्रशासन हुआ सतर्क

prabhatchingari

विद्या आरंभ 2025” का भव्य समापन: छात्रों को मिला मार्गदर्शन और प्रेरणा

cradmin

डेंगू का डंक! मरीजों की संख्या पहुँची 229, हर वार्ड में हाई अलर्ट

cradmin

हुड़दंगी युवकों पर पुलिस सख्त, 156 संदिग्ध थाने लाए गए

cradmin

Leave a Comment