Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार मोहन भुलानी का हालचाल जाना…

देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचकर वहां भर्ती वरिष्ठ पत्रकार  मोहन भुलानी से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने  भुलानी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के योगदान को सदैव सम्मान की दृष्टि से देखती है और संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि  भुलानी के उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे और समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर अपर सचिव  बंशीधर तिवारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, अस्पताल प्रशासन एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व DGP अनिल रतूड़ी की पुस्तक “खाकी में स्थितप्रज्ञ” का किया विमोचन।

prabhatchingari

सूचना विभाग की झांकी को मिला पहला स्थान

prabhatchingari

गुरु नानक कॉलेज में “विद्या आरंभ 2025”: नवागंतुकों ने दिखाई प्रतिभा, विशेषज्ञों ने दिखाया भविष्य का मार्ग

cradmin

मानसून सत्र शुरू, छावनी में तबदील भराड़ीसैंण

prabhatchingari

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को दी ₹8260.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

cradmin

सेक्सुअल हेल्थ एवं वैलनैस सर्वे के चौथे एडिशन की रिपोर्ट जारी

prabhatchingari

Leave a Comment