Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

मुख्यमंत्री ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

 

 

नैनीताल, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान, बीरभट्टी, नैनीताल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 126वें एपिसोड को सुना।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम देश को नई सोच और सकारात्मक दिशा देने वाला है। प्रधानमंत्री ने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँच बनाकर जनहित में कार्य करने वाले लोगों की मेहनत और समर्पण को जन-जन तक पहुँचाया है।

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने नारी-शक्ति का सम्मान करने, स्वदेशी अपनाने और 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर खादी उत्पाद खरीदने का आह्वान किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी इस मुहिम से जुड़ने की अपील की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नाविका सागर परिक्रमा पूरी करने वाली भारतीय बेटियों का मान बढ़ाया है। साथ ही, लोकल उत्पादों और नवाचार को प्रोत्साहित करने की बात रखी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के सपने को साकार करने के जो संकल्प रखे हैं, उन्हें पूरा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

 

इस अवसर पर  डोमेश्वर साहू, प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र, डॉ. नरेंद्र सिंह भंडारी, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ. अनिल डब्बू, शांति माहरा, आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related posts

उत्तराखंड में लागू होगा गुजरात का सहकारिता मॉडलः डॉ. धन सिंह रावत

cradmin

एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश सरकार को वित्‍तीय वर्ष 2024-25 के लिए 121.33 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश अदा किया

prabhatchingari

देहरादून फूड अवार्ड्स में शहर के कई कैफे और रेस्टोरेंट को किया गया सम्मानित

prabhatchingari

प्रशिक्षित महिलाओं को बांटी सिलाई और जड़ी बूटी उत्पादन किट

prabhatchingari

अवैध शराब सहित तस्कर आया पुलिस की गिरफ्त में

prabhatchingari

सरकार आपके द्वार: सुदूरवर्ती सोरना में बहुउद्देशीय शिविर, 677 लोग हुए लाभान्वित

cradmin

Leave a Comment