Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश सरकार को वित्‍तीय वर्ष 2024-25 के लिए 121.33 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश अदा किया

देहरादून : एसजेवीएन, अग्रणी नवरत्न सीपीएसई ने हिमाचल प्रदेश सरकार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 121.33 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश अदा किया है। अंतरिम लाभांश का चेक आज शिमला में श्री अजय कुमार शर्मा,  निदेशक(कार्मिक), एसजेवीएन द्वारा हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखू को सौंपा गया। इस मौके पर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर, अजय कुमार शर्मा , निदेशक (कार्मिक) ने अवगत करवाया कि कंपनी द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 451.93 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश घोषित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अंतरिम लाभांश के रूप में भारत सरकार को 248.55 करोड़ रुपए तथा सार्वजनिक शेयरधारकों को 82.05 करोड़ रुपए अदा किए गए है । हिमाचल प्रदेश सरकार के पास कंपनी के 26.85% शेयर  जबकि भारत सरकार के पास 55% शेयर तथा शेष 18.15% शेयर पब्लिक के पास हैं।

वर्तमान में, एसजेवीएन संपूर्ण भारत और पड़ोसी देश नेपाल में जलविद्युत, सौर, पवन, पंप स्टोरेज और ताप विद्युत उत्पादन के ऊर्जा क्षेत्रों में 95 विद्युत परियोजनाओं को कार्यान्वित कर रहा है। कंपनी की स्थापित क्षमता 2,708.27 मेगावाट है, और कुल परियोजना पोर्टफोलियो 66107.4 मेगावाट है। अपनी महत्वाकांक्षी विकास रणनीति के अनुरूप, एसजेवीएन ने वर्ष 2030 तक 25,000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50,000 मेगावाट कंपनी बनने का लक्ष्य रखा है, जो राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा और सततशीलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

Related posts

संगठन की रीढ़ हैं कार्यकर्ता – सुरेन्द्र राणा

cradmin

12 घंटे में नकबजनी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

cradmin

बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाकर ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान को सशक्त बनाता है एसओएस चिल्ड्रन्स विलेजेज़ इंडिया

cradmin

चयनित नर्सिंग अभ्यर्थियों ने की नियुक्ति देने की मांग

prabhatchingari

स्वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का एसएसपी ने निरीक्षण

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (वित्त) सिपन कुमार गर्ग को ‘’भारत के विजनरी सीएफओ’’  पुरस्कार से सम्मानित

prabhatchingari

Leave a Comment