Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

मुख्यमंत्री ने शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

 

 

देहरादून,  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून स्थित शहीद स्थल, कचहरी परिसर में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आन्दोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के कल्याण हेतु निरंतर संकल्पित है तथा उनके हितों और सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप एक समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी और जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

महिला यूपीएल 2025 : ड्राफ्ट में चारों टीमों ने किए स्क्वाड फाइनल

cradmin

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में जुटे बीकेटीसी

prabhatchingari

कृषि व उद्यान विभाग की अधिकारियों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

prabhatchingari

मदर्स रेसिपी ने भारत के स्वादों का जश्न मनाने के लिए लुभावनी चटनी रैप एंथेम वीडियो लॉन्च किया

prabhatchingari

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया

prabhatchingari

धराली आपदा पर केंद्रीय गृह मंत्री की संवेदना, मुख्यमंत्री धामी लौटे देहरादून

cradmin

Leave a Comment