Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर दी राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा में सरदार पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल की कूटनीति, दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने अटूट समर्पण से अखंड भारत का सपना साकार किया और देश को सशक्त राष्ट्र बनाने का महान कार्य किया। धामी ने कहा कि सरदार पटेल ने हमें ऐसा भारत दिया, जिसमें विविधता के बावजूद एकता की भावना है। उनके आदर्श आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने आह्वान किया कि युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा, जो पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर है। सरदार पटेल का ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उनके जीवनकाल में था।

Related posts

पर्यावरण के लिए समर्पित शिक्षक विगत 10 सालो में लगा चुके है हजारो पेड़

prabhatchingari

भारत की पहली ज्वेलरी ब्रांड-नेतृत्व वाली मैराथन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) के लिए पंजीकृत

cradmin

जनता दर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 190 मामलों पर प्रशासन सख्त

cradmin

ईडीआईआई ने एमएसएमई दिवस 2025 मनाया, समावेशी और निरंतर विकास के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किया

cradmin

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री  अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर दुःख व्यक्त किया। 

cradmin

एयरोडायनेमिक डिजाइन है देश का तकनीकि भविष्य

cradmin

Leave a Comment