Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंट रखकर की कारसेवा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूएई दौरे के दौरान बुधवार को अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंट रखकर कारसेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अबू धाबी में यह अदभुत हिन्दू मन्दिर बन रहा है। यहां पर हिन्दू धर्म को स्थापित करने और मंदिर का निर्माण का जो कार्य चल रहा है, यह हम सबके लिए गौरव के क्षण हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से इस मंदिर का कार्य हो रहा है। उनके नेतृत्व में भारत को विश्व के अन्दर मान-सम्मान और अलग पहचान मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने इस भव्य हिन्दू मन्दिर के निर्माण के लिए लगे सभी संयोजनकर्ताओं और निर्माणकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हिन्दू मन्दिर सांस्कृतिक विरासत, मूल्यों, सद्भाव और हिन्दू परंपराओं को बढ़ावा देने का कार्य भी करेगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

Related posts

वेस्ट मैनेजमेंट व हरित विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन…

cradmin

ग्राफिक एरा में एजुकेशन एक्सपो

prabhatchingari

एका मोबिलिटी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भारत की अब तक की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की रेंज का प्रदर्शन किया

prabhatchingari

टीएचडीसीआईएल को विद्युत क्षेत्र में “जीईईएफ ग्‍लोबल इंवायरमेंट अवार्ड-2024” से सम्मानित किया गया

prabhatchingari

समान नागरिक संहिता लागू करने पर संत समाज ने प्रयागराज महाकुंभ में मुख्यमंत्री का अभिनंदन

prabhatchingari

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में धामी ने कहा—निष्काम कर्म ही जीवन का सर्वोच्च धर्म

cradmin

Leave a Comment