Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

माँ धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2024 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में माँ धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2024 का शुभारंभ किया।उन्होंने देव डोलियों की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देव डोलियों की परंपरा देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति का अभिन्न अंग होने के साथ ही हम सभी की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक भी हैं। आध्यात्मिक महत्व से परिपूर्ण यह परंपरा हम सभी को ईश्वर से जोड़ने का अलौकिक माध्यम है।इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद श्री मधु भट्ट भी उपस्थित थी। आचार्य मधुसूदन जुयाल, राजदीप भट्ट एवं मनोज धस्माना आदि द्वारा मुख्यमंत्री को देव डोलियों की शोभायात्रा के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी भी दी।

Related posts

जोशीमठ अब ज्योतिर्मठ के नाम से जाना जाएगा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा।

prabhatchingari

आज का ज्योतिषीय संयोग: नवम-पंचम योग बनाएगा कई राशियों का दिन खास

cradmin

भाजपा गोर्खा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित गोर्खा सम्मेलन का किया आयोजन

prabhatchingari

श्री दरबार साहिब और श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम

prabhatchingari

जागेश्वर हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र है, इसे भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जाएगा’— मुख्यमंत्री धामी

cradmin

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सागर

prabhatchingari

Leave a Comment