Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

जन्म से बधिर बच्चा पहली बार ध्वनियों को पहचानने और भाषा विकास में सक्षम हुआ

देहरादून, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून ने 2.8 वर्षीय बच्चे पर सफलतापूर्वक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी की, जो जन्म से ही बधिर था। यह जटिल सर्जरी डॉ. इरम खान, कंसल्टेंट ईएनटी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, देहरादून के नेतृत्व में की गई।

केस के बारे में बताते हुए, डॉ. इरम खान ने कहा, “जब दिसंबर 2024 में यह बच्चा हमारे पास लाया गया, तो जांच में पता चला कि उसके कान (कॉक्लियर) में जन्मजात विकृति थी। यह असामान्यता भ्रूण के विकास के दोरान गर्भ में ही होती है। इस स्थिति में उसके सेमी-सर्कुलर कैनाल्स नहीं थे, जिससे सर्जरी के दौरान चेहरे की नसों को नुकसान पहुंचने का खतरा था। कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी आदर्श रूप से 5 वर्ष की उम्र से पहले कर लेनी चाहिए, क्योंकि इसी उम्र तक सुनने की क्षमता विकसित होती है। इस सर्जरी के लिए हमने कान के पीछे एक छोटा चीरा लगाया और इम्प्लांट स्थापित किया। सर्जरी के बाद, बच्चे ने स्पीच थेरेपी और ऑडिटरी ट्रेनिंग ली. जिससे वह नए ऑडिटरी डिवाइस को अपनाने, ध्वनियों को पहचानने और भाषा विकास में सक्षम हो सका।”

डॉ. इरम खान ने आगे कहा, “कॉक्लिपर इम्प्लांट एक सर्जरी द्वारा लगाया जाने वाला उपकरण है, जो कान के क्षतिग्रस्त हिस्सों को बायपास कर सीधे ऑडिटरी नर्व को संचालित करता है, जिससे गंभीर श्रवण हानि वाले व्यक्ति ध्वनि को महसूस कर सकते हैं। यह प्रक्रिया उन रोगियों के लिए एक प्रभावी समाधान है, जिन्हें हियरिंग एड से लाभ नहीं मिलता। यह सर्जरी मरीजों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, उन्हें संवाद करने और समाज से जुड़ने में मदद करती है।”
मैक्सअस्पताल, देहरादून हमेशा नवीनतम चिकित्सा तकनीकों को अपनाने और जटिल सर्जरी के लिए एक प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर रहा है। यह अस्पताल अपने अत्याधुनिक उपचारों और बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से मरीजों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड (मैक्स हेल्थकेयर) भारत के सबसे बड़े हेल्थकेयर ऑर्गनाइजेशंस में से है। नवीनतम टेक्नोलॉजी और अत्याधुनिक शोध के दम पर मैक्स हेल्थकेयर क्लीनिकल एक्सीलेंस एवं पेशेंट केयर के मामले में सर्वोच्च मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस के अतिरिक्त, मैक्स हेल्थकेयर अपने ब्रांड मैक्स होम और मैक्स लैब्स के तहत क्रमशः होमकेयर और पैथोलॉजी बिजनेस का संचालन भी करता है। मैक्स होम के तहत घर पर ही हेल्थ एवं वेलनेस सर्विसेज प्रदान की जाती हैं, जबकि मैक्स लैब के तहत अपने नेटवर्क से बाहर के मरीजों को भी डायग्नोस्टिक्स की सुविधा प्रदान की जाती है

Related posts

गणितीय शिक्षकों हेतु मथेमेटिक्स टीचर्स ओरिएंटेसन कैंप 2025 का आईसर मोहाली में आयोजन

prabhatchingari

मनीष खंडूरी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

prabhatchingari

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, डॉ. अनिल दीक्षित ने फैसले का किया स्वागत

cradmin

मैक्स अस्पताल में 190 किलो की महिला की सफल बेरिएट्रिक सर्जरी

cradmin

कला शब्दों की मोहताज नहीं ग्राफिक एरा में सजी जनजाति हस्तशिल्पकारों की अनूठी प्रदर्शनी

cradmin

बिछड़े शिवभक्तों को मिलाने में लगी है पौड़ी पुलिस की ‘खोया पाया टीम

prabhatchingari

Leave a Comment