Prabhat Chingari
उत्तराखंड

आईएसबीटी में स्वच्छता की शुरुआत, कर्मचारियों ने लिया सफाई का संकल्प…

 

देहरादून। आईएसबीटी परिसर में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। एमडीडीए परियोजना अधिकारी अनुजा सिंह ने स्वयं अभियान का नेतृत्व करते हुए बस अड्डे के कर्मचारियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने मिलकर आईएसबीटी को साफ-सुथरा बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

अनुजा सिंह ने कहा कि अब आईएसबीटी परिसर में संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें यात्रियों, कर्मचारियों व दुकानदारों का सहयोग भी लिया जाएगा ताकि बस अड्डा हमेशा स्वच्छ व आकर्षक दिखाई दे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल शहर की छवि को बेहतर बनाता है, बल्कि यात्रियों को भी साफ-सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों ने यह संकल्प दोहराया कि आईएसबीटी को साफ रखना सभी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।

 

इस मौके पर रामकला बाबू , दिलशाद ख़ान,प्रमोद रावत, कमल कुमार, सुपरवाइजर देव सिंह, सुपरवाइजर लाल सिंह, केशवानंद, आशीष, प्रेम सिंह नेगी, मुकेश शर्मा, अमन तथा हाउसकीपिंग टीम के सभी कर्मचारी मौजूद रहे और अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग किया।

Related posts

वाहन चोरी करने वाले तीन अभियुक्त दून पुलिस की गिरफ्त में

cradmin

दून संस्कृति के 13वें वार्षिकोत्सव में नारी शक्ति का सम्मान

cradmin

भीमताल के पास पहाड़ से गिरा युवक, SDRF ने किया शव बरामद……

prabhatchingari

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पांच सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहा कार्य बहिष्कार

prabhatchingari

ओरिएंटेशन में झलकी प्रोफेशनलिज्म और प्रेरणा की झलक

cradmin

उत्तराखण्ड में WSDM–2025 व विज्ञान सम्मेलन 28 से; ग्लोबल विशेषज्ञ देहरादून में जुटेंगे

cradmin

Leave a Comment