Prabhat Chingari
उत्तराखंड

एबीवीपी राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले सीएम धामी—युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी संपदा

प्रेस विज्ञप्ति

 

देहरादून, मुख्यमंत्री  धामी ने परेड ग्राउण्ड,  में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रो. यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार से गोरखपुर के श्री श्रीकृष्ण पांडेय को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री पांडेय द्वारा बाल भिक्षावृत्ति निर्मूलन, निस्सहाय मनोरोगियों की सेवा तथा कारागार बंदियों के पुनर्वास जैसे क्षेत्रों में किया गया कार्य सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल है।

मुख्यमंत्री धामी ने देशभर से आए एबीवीपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि वे स्वयं भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में छात्र जीवन में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिषद में सक्रियता ने उन्हें नेतृत्व कौशल, संगठन की समझ और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किया। उन्होंने एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन को “साधारण आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण के पवित्र यज्ञ में जुटे ऊर्जावान युवाओं का महासंगम” बताया।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि अधिवेशन से निकलने वाले विचार और संकल्प राष्ट्र निर्माण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि 1949 में स्थापित विद्यार्थी परिषद पिछले 77 वर्षों से “व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण” के ध्येय के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और वैचारिक क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन का आधार बनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। युवा अपने परिश्रम और प्रतिभा के बल पर सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, फिट इंडिया और नई शिक्षा नीति जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को अपनी क्षमता के अनुरूप नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सही दिशा और मार्गदर्शन से भारत विश्व गुरु के रूप में पुनः स्थापित होगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री  अजय टम्टा, एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी, महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

पीएनबी ने खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए नवीकृत हॉकी अकादमी का उद्घाटन किया

cradmin

अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर और टीमवर्क का नतीजा – डीप नेक एब्सेस से जूझ रही महिला को मिली नई जिंदगी

cradmin

मेडिकल छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, पिता ने एचओडी पर लगाए आरोप

cradmin

सरकारी स्कूलों के बच्चे नही रहेंगे तकनीकि एवं उपकरणों से वंचित; डीएम

prabhatchingari

यू.पी.ई.एस. को ‘गोल्ड लीफ’ प्रमाणन, BEST सेंटर का शुभारंभ

cradmin

लाॅजिस्टिक्स को नई तकनीकों से जोड़ने का आह्वान

prabhatchingari

Leave a Comment