Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

गोल्डन हैट्रिक पर खिलाड़ियों को बधाई

देहरादून, खिलाडियों ने वह कारनामा कर दिखाया जो हर किसी की कल्पना से परे था। दिनभर में एक दो नहीं पूरे पांच गोल्ड। खिलाडियों नें देवभूमि पर मानों सोने की बारिश ही कर दी। माडर्न पेंटाथ्लॉन में ममता खाती और सक्षम सिंह ने इंडीविजुअल इवेंट में गोल्ड जीते, वहीं सक्षम सिंह और ममता खाती की जोड़ी ने मिक्सड रिले की टीम इवेंट में भी गोल्ड जीता। इनके अलावा नीरज नेगी, सक्षम सिंह और लाल की तिकडी ने लेसर रन टीम इवेंट में उत्तराखंड को सोना दिलाया। ममता खाती, मोनिका और मंजू गोस्वामी ने की तिकड़ी ने लेसर रन टीम इवेंट में भी गोल्ड पर कब्जा जमाया।

खास बात यह रही कि सक्षम सिंह और ममता खाती ने तीन तीन गोल्ड जीतने में भूमिका निभाई। इन दोनों ने अपना नाम राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है। आपको बधाई देने के लिए आज मुझे शब्द कम पड़ रहे हैं। आपके सम्मान में कुछ कहना सूरज को दिया दिखाने के बराबर है। देवभूमि हमेशा आपके जैसी संतति पर गौरवान्वित होती रहेगी। आपने पेंटाथ्लॉन में उत्तराखंड को एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित कर दिया है।

इनके अलावा पेंटाथ्लान में आज मंजू गोस्वामी और लाल ने इंडीविजुएल इवेंट में भी ब्रांज मेडल हासिल किया है। आप सभी को बधाई।

Related posts

इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा घोटाले में निलंबित 20 इंस्पेक्टर एक साल बाद बहाल

prabhatchingari

शहीदों की धरती रिखणीखाल को मिली 102 करोड़ की सौगात

cradmin

टेक्नो स्पार्क गो 3 दमदार मजबूती और बेहतरीन सिग्नल के साथ मात्र रू 8,999 में खरीदें

cradmin

31 मार्च तक लग जाए सभी राशन गोदाम में धर्म कांटे : रेखा आर्या

prabhatchingari

कार दुर्घटनाग्रस्त SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया एक व्यक्ति को सुरक्षित

prabhatchingari

फर्जी पहचान पर रह रहा बांग्लादेशी डॉक्टर गिरफ्तार

cradmin

Leave a Comment