Prabhat Chingari
उत्तराखंड

कैंट क्षेत्र की समस्याओं पर कांग्रेस का मेयर से सीधा संवाद

 

 

देहरादून। आज देहरादून नगर निगम कार्यक्रम में कैंट विधानसभा के पटेलनगर क्षेत्र में स्पीड ब्रेकरों की कमी एवं सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल से शिष्टाचार भेंट कर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विभिन्न चौराहों व मार्गों पर हो रही परेशानियों से मेयर को अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग रखी।

 

इस दौरान अभिनव थापर ने मेयर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पटेलनगर क्षेत्र के विजय रतूड़ी मार्ग, गुरुराम राय स्कूल चौक, स्टेपिंग स्टोन चौक, गुरु रोड, आर्य समाज मंदिर चौक एवं प्रेम सुख धाम चौक जैसे व्यस्त स्थानों पर स्पीड ब्रेकर न होने के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। साथ ही कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है, जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में लगभग 50 स्थानीय निवासियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी मेयर को सौंपा गया।

 

उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ पटेलनगर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों व स्थानों का निरीक्षण किया गया था, जिसमें इन समस्याओं को गंभीरता से चिन्हित किया गया। उसी क्रम में आज नगर निगम स्तर पर विषय को उठाते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने मेयर से मांग की कि चिन्हित स्थानों पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर स्थापित किए जाएं तथा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

 

मेयर सौरभ थपलियाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे और जल्द ही समस्याओं के समाधान हेतु कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, सौरभ शर्मा, पटेलनगर के वार्ड अध्यक्ष हेमंत माटा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

देवभूमि की विरासत को भव्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

cradmin

राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों की समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

cradmin

स्थापना दिवस पर ग्राफिक एरा में डॉ सोमनाथ ने रुद्राक्ष के पौधे रोपे…..

prabhatchingari

पीएनबी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह (वी. ए. डब्लूए) – 2025 मनाने के लिए आयोजित किया साइक्लोथॉन 

cradmin

ग्राफिक एरा में अनुसंधान पर एफडीपी

prabhatchingari

सड़क सुरक्षा माह के तहत दून पुलिस का जागरूकता अभियान

cradmin

Leave a Comment