Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

हेमा की जीत का श्रेय संगठन को : रेखा आर्या

अल्मोड़ा,  भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार हेमा गैडा ने अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जीत दर्ज की है ।उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी को 4 वोट के अंतर से हराया। भाजपा की चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इस जीत का श्रेय पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ताओं को दिया।

प्रदेश भर में अल्मोड़ा जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव सबसे रोचक मुकाबलों में से एक था और सभी राजनीतिक विश्लेषकों की नजर इस पर थी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 45 वोट पड़े। इनमें से भाजपा की हेमा गैड़ा ने 24 वोट प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की सुनीता कुंजवाल को 4 मतों से हराया। सुनीता कुंजवाल को 20 वोट मिले जबकि उक्रांद की सरस्वती किरौला को 1 वोट मिला।

 

इसके साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी ने जीत दर्ज की है।

 

चुनाव परिणाम आने के बाद चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर भाजपा ने एक बार फिर जनता का विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय पूरी तरह संगठन और पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अल्मोड़ा के ग्रामीण अंचल में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है और इससे विकास की गति और तेज होगी।

Related posts

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिये बनेंगे विश्रामगृह…

cradmin

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तराखंड भवन व अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्णमणि थपलियाल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया

prabhatchingari

ओपनएआई के साथ यूपीईएस बना देश का ‘एआई-फर्स्ट’ विश्वविद्यालय

cradmin

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

cradmin

गौचर में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बसंतपुर गौचर की टीम विजेता रही

cradmin

हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को शीतकाल के लिए होंगें बन्द

cradmin

Leave a Comment