Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजनव्यापार

सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक बाजार का संगम — फ्लो ट्रेड फेयर 7 अक्टूबर से

 

 

देहरादून।फिक्की पलो उत्तराखंड अपनी बहुप्रतीक्षित प्रमुख प्रदर्शनी ‘फ्लो ट्रेड फेयर एंड बाजार’ के 9वें सीजन का आयोजन कर रहा है। यह भव्य आयोजन 7 और 8 अक्टूबर 2025 को होटल मधुबन, राजपुर रोड, देहरादून में होगा। फेयर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।

 

आयोजन की कमान फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर की अध्यक्षा डॉ. गीता खन्ना के नेतृत्व में होगी। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता, वित्तीय स्वतंत्रता और सांस्कृतिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

 

फेयर में बड़ी संख्या में विशेष स्टॉल सजेंगे जिनमें आभूषण, हस्तशिल्प, गृह सज्जा, जीवनशैली उत्पाद, फैशन एवं फर्निशिंग्स शामिल होंगे। आयोजन का आकर्षण रहेगा आर्टिजन हाट, जहां पूरे भारत से आए 20 राष्ट्रीय स्तर पर ख्यात शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इनमें पद्मश्री सम्मानित एवं यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त शिल्पकार भी सम्मिलित हैं।

 

ये कलाकार न केवल अपनी अनूठी कृतियों का प्रदर्शन करेंगे बल्कि लाइव वर्कशॉप के माध्यम से दर्शकों को अपनी कला से रूबरू भी कराएंगे।

 

फिक्की फ्लो उत्तराखंड का यह प्रयास प्रदेश की महिलाओं और स्थानीय उद्यमियों को एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक उद्यमिता का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा।

 

 

 

Related posts

वेडिंग प्लानर्स द्वारा वेडिंग डेस्टिनेशन के सम्बन्ध में जो सुझाव दिये गये हैं, उन्हें जल्दी ही अमल में लाया जायेगा :

prabhatchingari

आज का राशिफल: मेष-कर्क को लाभ, कुंभ की परीक्षा

cradmin

एक नाम–एक वृक्ष’ अभियान के तहत नवजात के स्वागत में रोपा गया पौधा

cradmin

केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस की मजबूत स्थिति से घबराकर अफवाहें फैला रही है भाजपा,गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

मैक्स सुपर स्पेशलिटी ने एडवांस्ड लीडलेस पेसमेकर से 68 वर्षीय महिला की बचाई जान…

cradmin

जल जीवन मिशन के ठेकेदारों को भुगतान में हो रही देरी और बिना भुगतान के काम पूरा करने का दबाव

cradmin

Leave a Comment