Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, 2 गिरफ्तार

 

 

देहरादून। एसटीएफ उत्तराखण्ड की साइबर क्राइम पुलिस ने करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश कर नोएडा से दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी “NG Traders” कम्पनी बनाकर देहरादून निवासी पीड़ित को मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर करीब ₹66 लाख की धोखाधड़ी की। गिरफ्तार अभियुक्तों से मोबाइल, टैब, 12 एटीएम कार्ड, MPOS मशीनें, QR स्कैनर, पैन ड्राइव व दस्तावेज बरामद हुए। अपराधियों का संपर्क विदेशों में बैठे साइबर ठगों से भी पाया गया। वे VPN, Proxy Server, Tor Browser आदि का उपयोग कर लोकेशन छिपाते थे।

 

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक, निवेश योजना या कॉल पर विश्वास न करें और साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 नंबर या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related posts

विपुल मैंदोली भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए…

cradmin

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से श्रद्धालु भावविभोर, किया अलौकिक रसपान

cradmin

विश्व स्तर पर विख्यात सांस्कृतिक धरोहरों के अद्भुत एवं लोकप्रिय “विरासत महोत्सव” 2025 का हुआ भव्यतम आगाज़

cradmin

सीएम धामी ने कैंची धाम में नीब करौरी बाबा से मांगी मन्नत*

prabhatchingari

स्वीप चमोली की दिव्यांग मतदाता प्रदर्शनी को राज्यपाल ने सराहा

prabhatchingari

महाकुंभ से पहले बड़ा फैसला: हरिद्वार-ऋषिकेश बनेंगे ‘पवित्र सनातन नगरी

cradmin

Leave a Comment