Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

भाजपा कार्यशालाओं में सेवा पखवाड़े की रूपरेखा तय

 

 

देहरादून,

भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून ने सेवा पखवाड़े (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर) की तैयारियों को लेकर विभिन्न मंडलों में कार्यशालाओं का आयोजन किया।

 

मसूरी विधानसभा की कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सेवा और समाज कल्याण को प्राथमिकता दे रही है। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, प्रबुद्धजन सम्मेलन और युवा रैली जैसे कार्यक्रम होंगे।

 

टिहरी सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि यह अभियान भाजपा की सेवा भावना का प्रतीक है। वहीं, विधायक खजान दास ने इसे समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला बताया और रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने विश्वास जताया कि सभी कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संपन्न होंगे।

 

इस अवसर पर विभिन्न पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

 

 

Related posts

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल बाल बचे यात्री …

prabhatchingari

कन्या राशि के लिए दिन चुनौतीपूर्ण, मिथुन, सिंह, तुला और धनु को मिलेगा भाग्य का साथ

cradmin

केरल स्टेट कोपरेटिव कोयर मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (कोयरफेड) को स्वर्ण मंदिर से एक करोड़ रुपयों का मिला आर्डर

prabhatchingari

इंडस टावर्स के वृक्षारोपण से चमोली में जलवायु संरक्षण व ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा

cradmin

स्टेट हैंडलूम एक्सपो 2024 देहरादून में “प्योर ग्रेनरी” ने प्रतिभाग किया

prabhatchingari

नववर्ष 2026 का प्रथम दिन: गुरु प्रदोष, रोहिणी नक्षत्र और शुभ योगों का दुर्लभ संयोग

cradmin

Leave a Comment