Prabhat Chingari
व्यापार

अगस्त्यमुनि बेड़ूबगड़ बाईपास निर्माण को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन*

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
अगस्त्यमुनि-बेड़ूबगड़ बाईपास निर्माण की मांग और अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में बाईपास निर्माण संघर्ष समिति एवं व्यापार संघ का धरना जारी रहा। धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने आंदोलन को गति प्रदान करने के लिए भारी बारिश के बावजूद भी अगस्त्यमुनि से विजयनगर बाजार तक जोरदार नारेबाजी कर मशाल जुलूस निकाला। साथ ही सरकार पर जमकर निशाना साधा, कहा कि सरकार ने उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए विवश किया है।
समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी ने कहा शांतिपूर्ण धरने के बाद संघर्ष समिति ने मशाल जलाकर दमन का अंधेरा फैला रही सरकार को उजाला दिखाने का प्रयास किया है। यह विकास की मांग है, लेकिन सरकार ने इस पर रोक लगाकर हमें संघर्ष के लिए मजबूर कर दिया है। बारिश के बाद भी हमारे संघर्ष की मशाल जलती रही। यही आंदोलन की ताकत है। प्रदेश संगठन मंत्री मोहन रौतेला ने कहा कि सरकार अतिक्रमण के नाम पर भ्रम फैला रही है, लोग उजड़ रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
अगस्त्यमुनि नगर को बचाने के लिए बाईपास निर्माण जरूरी है। हम निर्माण की मांग पूरी होने तक संघर्ष करते रहेंगे। जिपंस कुलदीप सिंह कंडारी ने कहा जनता अपनी मांग के लिए सड़क पर उतरी है, लेकिन सरकार बहरी बनी है। लोग बारिश के बाद भी सड़क पर उतरे रहे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट ने कहा कि मशाल जुलूस क्रमिक धरने का उजाला है, सरकार हमारे सब्र का इम्तिहान ले रही है, लेकिन हम अपने तमाम साथियों के साथ लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Related posts

भारतीय मानक ब्यूरो ने पौंटा में मनाया मानक महोत्सव

cradmin

पीएनबी ने डीएफएस परिसर में सैलरी अकाउंट फैसिलिटेशन कैंप का आयोजन किया

cradmin

इंडो नेपाल व्यापार मेले का रंगारंग समापन

prabhatchingari

पारदर्शिता को सशक्त बनाने के बैंक की डिजिटल पहलों का अनावरण करने हेतु केंद्रीय सतर्कता आयुक्त ने पीएनबी का दौरा किया

cradmin

स्वर धरोहर फेस्टिवल का आयोजन 29 और 30 जून को रुड़की में होगा

prabhatchingari

डेकोरा प्रदर्शनी के दूसरे दिन एक ही छत के नीचे ज्ञान, प्रतियोगिताएं, नेटवर्किंग गतिविधियां, बातचीत और बहुत कुछ………

prabhatchingari

Leave a Comment