Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

आम जनता को सरकारी   योजनाओं से लाभान्वित करें विभाग, सिविल जज ने दिए निर्देश

*आम जनता को सरकारी   योजनाओं से लाभान्वित करें विभाग, सिविल जज ने दिए निर्देश*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के तत्वाधान में राइका सावरी सैंण, सैकोट में 28 जुलाई को बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर सोमवार को सिविल जज (सी0डि0)/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पुनीत कुमार ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देशित किया कि शिविर में विभागीय योजनाओं से सभी पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए।
बहुउद्देशीय विधिक शिविर में कानूनी जानकारी देने के साथ स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण की जाएगी। सिविल जज ने शिविर में आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था, विधवा आदि सामाजिक पेंशन संबंधी समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के निर्देश दिए। श्रम विभाग को कामगारों के श्रम कार्ड और पूर्ति विभाग को राशन कार्ड एवं खाद्यान्न आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। कृषि एवं उद्यान विभाग को खाद, बीज एवं उपकरणों के साथ काश्तकारों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। सिविल जज ने निर्देश दिए कि शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके।
बैठक में मुख्य विधि परामर्शदाता समीर बहुगुणा, हिमांद समिति के सचिव उमा शंकर बिष्ट, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एसएस खाती सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  

Related posts

वन पंचायतों को मजबूत और स्वावलम्बी बनाने के लिए ब्रिटिश काल के अधिनियमों में किया गया संशोधन..

prabhatchingari

जिला अस्पताल व मेडिकल कालेजों में मिलेगी सम्पूर्ण चिकित्सा सुविधा

cradmin

5 जनवरी 2026 का पंचांग व राशिफल: शुभ योग और ग्रहों की चाल

cradmin

उत्तराखंड की बोलियां और नाट्य कला है अमूल्य धरोहर

cradmin

निदेशक कार्यालय में तोड़फोड़: 01 हिस्ट्रीशीटर सहित 4 गिरफ्तार

cradmin

ज़ूनो ने मानसिक सेहत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ‘Say Hi’ कैंपेन की शुरुआत की – सही मायने में आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देने की एक पहल

cradmin

Leave a Comment