Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

धामी कैबिनेट ने किसानों से लेकर शिक्षा व आवास तक, छह बड़े फैसले

 

देहरादून, धामी मंत्रिमंडल ने आयोजित विशेष बैठक में छह अहम फैसलों पर मुहर लगाई। कैबिनेट के इन निर्णयों को राज्य के विकास और जनहित से जुड़ा माना जा रहा है।

कैबिनेट के प्रमुख फैसले इस प्रकार हैं:

 

👉 कृषि विभाग : वर्ष 2026 से 2036 के बीच राज्य में 2,036 सुगंधित पौधों का रोपण किया जाएगा। इस योजना से 91,000 किसान लाभान्वित होंगे तथा 22,750 हेक्टेयर क्षेत्र में सुगंधित खेती को बढ़ावा मिलेगा। सरकार प्रति हेक्टेयर 80% तक सब्सिडी उपलब्ध कराएगी। एक हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र पर सब्सिडी की दर कम होगी।

 

👉 कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग : विभागीय ढांचे के पुनर्गठन को स्वीकृति दी गई। इसमें महिला प्रधान कारागार रक्षक के 2 पद, महिला कारागार रक्षक के 22 पद, अपर महानिरीक्षक कारागार का 1 पद, रेजीडेंट मेडिकल ऑफिसर का 1 पद तथा वैयक्तिक सहायक का 1 पद सृजित किए जाएंगे।

 

👉 प्रधानमंत्री आवास योजना : योजना के अंतर्गत 1,872 आवासों के निर्माण के लिए राज्य सरकार 27 करोड़ रुपये व्यय करेगी।

 

👉 शिक्षा विभाग : दूरदर्शन पर वीडियो माध्यम से कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए 8 पद स्वीकृत किए गए हैं तथा इस योजना पर 10.56 लाख रुपये व्यय होंगे।

 

👉 शिक्षक नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिप्रेक्ष्य में कैबिनेट ने निर्णय लिया कि वर्ष 2010 के ऐसे सभी शिक्षक, जिन्होंने TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, उनके संबंध में शिक्षा विभाग पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगा।

 

👉 दिव्यांगजन कल्याण : अंतरजातीय विवाह करने वाले दिव्यांगजन को मिलने वाली अनुदान राशि बढ़ाई गई है। अब तक 25,000 रुपये दिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है।

 

 

 

Related posts

देवभूमि से सामने आई The Kerala Story जैसी घटना, युवती ने छात्रा पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव…

prabhatchingari

पुरुष उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025: ऋषिकेश फाल्कन्स ने रोमांचक चेज में हरिद्वार एल्मास को चौंकाया* ~ एक हाई-ऑक्टेन मुकाबले में, ऋषिकेश फाल्कन्स ने हरिद्वार एल्मास को चार विकेट से हराकर 194 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का सफल पीछा किया, जिससे यूपीएल के ब्लॉकबस्टर मंडे का रोमांच चरम पर पहुंच गया देहरादून, 29 सितंबर 2025: राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ऋषिकेश फाल्कन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हरिद्वार एल्मास के कप्तान कुणाल चंदेला ने गज़ब की फॉर्म बरकरार रखते हुए 53 गेंदों में 83 रन (सात चौके, पांच छक्के) की कप्तानी पारी खेली और टीम को 193/3 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पारी की शुरुआत में उन्होंने दक्ष अवाना (27 गेंद, 30 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। पहला विकेट गिरने के बाद नीरज राठौर ने ताबड़तोड़ अंदाज में सिर्फ 11 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसमें दो ऊंचे छक्के भी शामिल थे। अंतिम ओवरों में सौरव चौहान ने 17 गेंदों पर 30 रन की तेज पारी खेलकर स्कोर को रफ्तार दी। फाल्कन्स के जगमोहन नागरकोटी ने 47 रन देकर तीन विकेट लिए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋषिकेश फाल्कन्स ने दबाव में धैर्य दिखाया। ओपनर एलन चेतन ने आतिशी पारी खेलते हुए केवल 28 गेंदों में 71 रन (दो चौके, तीन छक्के) बनाए और टीम के लिए शानदार शुरुआत की। चेतन और अभ्युदय ने पावरप्ले के भीतर 81 रन की मैच-डिफाइनिंग साझेदारी की। इसके बाद पूर्वांश ध्रुव ने 26 गेंदों में 33 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान अखिल सिंह रावत (36 गेंद, नाबाद 49) और सुचित जे (10 गेंद, नाबाद 11) ने आखिरी ओवरों में संयम दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई। उनकी नाबाद साझेदारी ने ऋषिकेश को तीन गेंद शेष रहते जीत दिला दी। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार एलन चेतन को उनकी 28 गेंदों में 71 रन की आक्रामक पारी के लिए दिया गया। समाप्त

cradmin

यूसीसी का सरल, सुगम व प्रभावी क्रियान्वयन जिला प्रशासन की प्राथमिकता

cradmin

धामी सरकार की बीओसीडब्ल्यू में पंजीकृत श्रमिकों और आश्रितों को की बड़ी सौगात

prabhatchingari

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में टिसमन 2025 का समापन

cradmin

छेड़छाड़ के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार…

cradmin

Leave a Comment