Prabhat Chingari
उत्तराखंड

आपदा प्रभावित थराली पहुँची अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम, नुक़सान का किया प्रत्यक्ष आकलन

 

देहरादून/चमोली,  हाल ही में हुई भारी वर्षा और भूस्खलनों ने चमोली ज़िले के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ, घर-आवास क्षतिग्रस्त हुए, और महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग बाधित हो गए। इसी स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन करने भारत सरकार द्वारा भेजी गई अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम आज थराली पहुँची।

टीम ने थराली क्षेत्र के भूस्खलन प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया और स्थिति का बारीकी से जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन, आपदा प्रभावित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित किया गया, ताकि वास्तविक स्थिति और चुनौतियों को समझा जा सके।

जिले के जिलाधिकारी सन्दीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के साथ विस्तृत चर्चा कर टीम ने अब तक हुई राहत कार्यवाही, प्रभावित परिवारों की स्थिति, और क्षति का प्रारंभिक विवरण प्राप्त किया।

केंद्र सरकार ने क्षति का व्यापक मूल्यांकन करने के लिए एक सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति न केवल चमोली बल्कि अन्य आपदा प्रभावित जिलों का भी दौरा करेगी और प्रत्यक्ष आकलन के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपेगी।

Related posts

सेना के मेडिकल विंग में नियुक्ति पाने वाली युवा प्रतिभा:महिमा बोहरा

prabhatchingari

ज्ञानावतार श्रीयुक्तेश्वरजी के दिव्य ज्ञान की झलकियाँ (170वें आविर्भाव दिवस पर विशेष) – रेणु सिंह परमार

prabhatchingari

नथिंग ने भारत में नथिंग फ़ोन (3) और हेडफोन (1) लॉन्च किया

cradmin

ड्रग फ्री देवभूमि’ मिशन में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन—ADG के सख्त निर्देश, दो माह में निपटेंगे सभी बड़े केस

cradmin

उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2025 धूमधाम से हुआ संपन्न

prabhatchingari

उत्तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज — अगले तीन दिन बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट

cradmin

Leave a Comment