Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

बड़े बकायदारों की गर्दन तक पहुँचे जिला प्रशासन के हाथ तीन संपत्तियाँ कुर्क, लाखों की वसूली की कार्रवाई

 

 

देहरादून,  जिले में बड़े बकायदारों पर शिकंजा कसने की दिशा में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर तहसील सदर क्षेत्र में तीन बड़ी संपत्तियों की कुर्की की गई है।

 

उप जिलाधिकारी (न्याय) कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। कार्रवाई के दौरान मैसर्स साई कंस्ट्रक्शन बिल्डर्स (राजीव त्यागी) की राजपुर रोड स्थित ‘विसप्रिंग विला’ में चार बीएचके फ्लैट को सील किया गया। उक्त फर्म पर लगभग ₹3.41 करोड़ की जीएसटी बकाया राशि थी।

 

इसी क्रम में डीएचएफएल प्रमेसिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड पर ₹33.83 लाख एवं 10% संग्रह व्यय का बकाया होने के कारण उसका कार्यालय सील किया गया। वहीं मैसर्स ओपीजी टीवी (प्रो. सुमित प्रकाश गुप्ता), कैनाल रोड, पर ₹20.10 लाख की बकाया राशि को लेकर कृष्णा होम, राजपुर रोड स्थित फ्लैट को कुर्क कर सील किया गया।

 

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि राजस्व वसूली में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बड़े बकायेदारों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वसूली की जाएगी तथा भुगतान न करने की स्थिति में उनकी संपत्तियाँ कुर्क की जाएंगी।

 

 

Related posts

नर्सिंग भर्ती और अभद्रता विवाद: पुलिस मुख्यालय बना प्रदर्शन का रणक्षेत्र

cradmin

व्हाई इज़ द वर्ल्ड गोइंग क्रेज़ी अबाउट मिलेट्स” पुस्तक का हुआ विमोचन

prabhatchingari

विधानसभा भवन में Titan Eye+ के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

cradmin

दून पुलिस ने भाजपा सरकार के 3 साल पूरे होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित ट्रैफिक प्लान किया जारी

prabhatchingari

एडिफ़ाई स्कूल के छात्रों ने चोपता में रोमांचक विंटर ट्रेक संपन्न किया।

cradmin

वनस्पति विज्ञान के एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली तैनाती

prabhatchingari

Leave a Comment